फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन तेंदुलकर की बात याद करके फूट-फूट कर रोने लगे श्रीसंथ, बोले- मेरे पैर...

Tue, 16 Oct 2018 01:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
sreesanth cries again after remembering sachin tendulkar incident
एस श्रीसंथ

टीम इंडिया के क्रिकेटर एस. श्रीसंथ को एक रिएलिटी शो में 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बात याद आई, जिसके बाद वह फूट-फूट कर रोने लगे। बिग बॉस 12 में हिस्सा ले रहे श्रीसंथ ने कैमरे के सामने महान तेंदुलकर की उस बात का जिक्र किया और फिर टी-शर्ट के अंदर अपना मुंह छुपाकर रोने लगे।

sreesanth cries again after remembering sachin tendulkar incident
एस श्रीसंत

श्रीसंथ ने कैमरे के सामने 2011 विश्व कप के बाद की उस घटना का जिक्र किया, जब मीडिया के सामने किसी ने उनका नाम तक नहीं लिया था। तब मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर ने तेज गेंदबाज का नाम लेते हुए कहा कि श्री ने भी उस मैच में बहुत शानदार प्रदर्शन किया था।

sreesanth cries again after remembering sachin tendulkar incident
sreesanth

इसके बाद श्रीसंथ ने कहा कि अगर जनता को लगता है कि मैं गलत था और मैंने सही काम नहीं किया तो उसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं। यहीं नहीं, श्रीसंथ ने एक बार फिर राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने की इच्छा भी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
sreesanth cries again after remembering sachin tendulkar incident
Anup Jalota and Sreesanth

उन्होंने कहा, 'अगर भगवान ने चाहा न तो फिर से खेलूंगा, लेकिन बस तक तक मेरे पैर...।' यह शब्द बोलने के बाद चूप हो गए। उन्होंने टी-शर्ट से अपना चेहरा ढका और फूट-फूटकर रोने लगे। बता दें कि श्रीसंथ जब इस घटना का जिक्र कर रहे थे तब सीक्रेट रूम में उनके साथ अनूप जलोटा मौजूद थे।

विज्ञापन
sreesanth cries again after remembering sachin tendulkar incident
sreesanth

जलोटा ने श्रीसंथ को चुप कराने की कोशिश की और साथ ही कहा, 'रो नहीं बाहर तुम्हारें बहुत समर्थक मौजूद हैं।' श्रीसंथ ने फिर कहा कि शायद खेल के समय उन्होंने कई दुश्मन बनाए क्योंकि उन्हें महसूस होता था कि यह आक्रामकता अच्छी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed