{"_id":"5dea3fce8ebc3e54cd44cf17","slug":"sourav-ganguly-says-bcci-cannot-be-thankful-enough-for-what-ms-dhoni-has-done-and-advice-for-pant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांगुली बोले- पंत को धोनी बनने में लग जाएंगे 15 साल, माही जैसे खिलाड़ी रोज पैदा नहीं होते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली बोले- पंत को धोनी बनने में लग जाएंगे 15 साल, माही जैसे खिलाड़ी रोज पैदा नहीं होते
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 07 Dec 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सौरव गांगुली-एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली का मानना है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मैदान पर धोनी-धोनी सुनने की आदत डालकर भारत के लिए खेलने के दबाव से निपटने का अपना तरीका खुद तलाशना होगा। सीमित ओवरों के प्रारूप में पिछले कुछ अर्से से लगातार खराब प्रदर्शन के कारण 22 साल के पंत आलोचना के घेरे में हैं। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने हालांकि उनका बचाव किया है।
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
कोहली ने गुरुवार को कहा था कि पंत को इस कदर अलग थलग नहीं करना चाहिए कि वह मैदान पर उतरते ही नर्वस होने लगें। उन्होंने हाल ही में घरेलू सीरीज में पंत के मैदान पर गलतियां करने पर धोनी के नाम के नारे लगाने के प्रशंसकों के कदम को अपमानजनक बताया। गांगुली ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि पंत के लिए यह अच्छा है। उन्हें इसकी आदत डाल लेनी चाहिए। उन्हें यह सुनने दीजिए और इससे निपटने का तरीका तलाशने दीजिए। उन्हें खुद इस दबाव से निकलने का रास्ता बनाना होगा।
3 of 4
धोनी-गांगुली
- फोटो : social media
गांगुली ने धोनी के भविष्य को लेकर बीसीसीआई की योजना का खुलासा करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पंत को अगला धोनी बनने के लिए अगले 15 साल लगातार अच्छा खेलना होगा। उन्होंने कहा कि धोनी जैसे खिलाड़ी रोज पैदा नहीं होते। पंत को वह हासिल करने में 15 साल लगेंगे, जो धोनी ने हासिल किया है। गांगुली ने कहा कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ किया है, बीसीसीआई उन्हें कितना भी धन्यवाद दे वह कम होगा। हम विराट कोहली और चयनकर्ताओं से बात कर रहे हैं। धोनी के भविष्य पर समय आने पर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
विराट ने पंत का समर्थन करते हुए कहा था कि मैं इस बात से सहमत हूं कि अच्छा प्रदर्शन और कड़ी मेहनत करना खिलाड़ी की जिम्मेदारी है, लेकिन उसके लिए भरपूर मौका और समय देना सबकी जिम्मेदारी है। मौका भुना न पाने पर खिलाड़ियों पर चिल्लाना सही नहीं है। यह सम्मानजनक नहीं है क्योंकि कोई भी खिलाड़ी खराब करना नहीं चाहता। वह अच्छा खेल सके इसके लिए उसे समर्थन की जरूरत है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।