फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2012 को लेकर गांगुली ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ऐसा मेरे साथ कभी नहीं हुआ था

Mon, 12 Mar 2018 09:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
sourav ganguly reveal ipl 2012 incident in his book
सौरव गांगुली - फोटो : file

टीम इंडिया के दिग्गज कप्तानों में से एक रहे सौरव गांगुली हाल ही मैं अपनी किताब ‘ए सेंचुरी इस नॉट इनफ’को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अपनी इस किताब में उन्होंने आईपीएल 2012 को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा करके सबको हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं उस खुलासे के बारे में... 

sourav ganguly reveal ipl 2012 incident in his book
सौरव गांगुली - फोटो : file

गांगुली की आईपीएल में शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से हुई थी और उन्होंने पहले तीन सीजन इस टीम की कप्तानी भी की। हालांकि वह न तो कप्तानी और न ही बल्लेबाजी से कोई कमाल कर पाए। इसका प्रभाव यह रहा कि 2012 में कोलकाता ने उन्हें नहीं खरीदा लेकिन पुणे वॉरियर्स के मालिक सुब्रत रॉय ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। 

sourav ganguly reveal ipl 2012 incident in his book
सौरव गांगुली - फोटो : file

पुणे ने उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाए जाने का ऐलान कर दिया। लेकिन गांगुली को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी। वह इस बात को सुनकर हैरान रह गए थे। उन्होंने अपनी किताब में उस घटना का जिक्र करते हुए लिखा है, ' फ्रेंचाइजी पुणे के नेता सुब्रत रॉय द्वारा जब उन्हें कप्तान बनाया गया था तो वे काफी घबरा गए थे। यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था। मैं बस उस वक्त यह समझने की कोशिश कर रहा था कि वह यह क्या कर रहे हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
sourav ganguly reveal ipl 2012 incident in his book
सौरव गांगुली - फोटो : file

गांगुली ने कहा 'मैं सोच रहा था कि कैसे उस क्षति की पूर्ति होगी जो कि सुधार योग्य नहीं है। रॉय ने बोर्ड से कहा कि उनका फैसला अंतिम है। मुझे एक ग्रुप का नेता बनना था जिसे न तो मैंने चुना था और न ही उसे मजबूत करने में सक्षम था।' साल 2011 में पुणे वॉरियर्स ने युवराज सिंह को खरीदा था और उन्हें टीम के कप्तान के तौर पर नियुक्त किया गया था।  

विज्ञापन
sourav ganguly reveal ipl 2012 incident in his book
सौरव गांगुली - फोटो : file

युवराज सिंह की बात करते हुए सौरव गांगुली ने किताब में लिखा “मैं दुविधा में था क्योंकि मैं उस इंसान को रिपलेस करने जा रहा था, जिसने कुछ महीने पहले मुझे आश्रय दिया था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या प्रतिक्रिया दूं। इन सब चीजों को दरकिनार करते हुए मैंने उन क्षेत्रों पर ध्यान देने का फैसला लिया, जिन पर मैं नियंत्रण रख सकता था। मैंने खुद से कहा कि मैं अब आईपीएल नहीं खेलूंगा। मुझे इस पर विचार करने में करीब एक महीना लग गया लेकिन मेरे अंदर की आत्मा ने मुझसे कहा कि बस अब समय आ गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed