वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने आज से ठीक 36 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में नाबाद 189 की धमाकेदार पारी खेलकर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया था जो लगभग 13 साल तक उनके नाम कायम रहा जो अब भी एक रिकॉर्ड है।
2 of 8
दोहरे शतक के बाद रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
वन-डे में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड अभी भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। रोहित के नाम पर पिछले पांच साल और छह महीने से यह रिकॉर्ड दर्ज है। अब देखना होगा कि रोहित का रिकॉर्ड कितने लंबे समय तक बना रहता है जो अन्य भारतीयों कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम पर बहुत लंबी अवधि तक कायम नहीं रहा।
3 of 8
जॉन एड्रिच
- फोटो : ट्विटर
अगर वन-डे में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर के रिकॉर्ड और उसकी समयावधि की बात करें तो पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच मेलबर्न में पांच जनवरी 1971 को खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड के जॉन एड्रिच ने 82 रन बनाकर वन-डे का पहला सर्वोच्च स्कोर अपने नाम किया था। इंग्लैंड के ही डेनिस एमिस (103) ने इसके डेढ़ साल बाद वन-डे का पहला शतक जड़कर यह रिकॉर्ड तोड़ा था। एमिस का रिकॉर्ड भी एक साल ही कायम रहा।
वेस्टइंडीज के रॉय फ्रेडरिक्स (105) ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ा, जिसे इंग्लैंड के डेविड लॉयड (नाबाद 116) ने एक साल बाद अपने नाम कर दिया था जबकि न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने पहले विश्व कप 1975 में पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 171 रन बनाकर बल्लेबाजों के लिए नई चुनौती पेश कर दी थी। टर्नर का रिकॉर्ड आठ साल तक बना रहा। भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव ने 18 जून 1983 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टनब्रिज वेल्स में नाबाद 175 रन की पारी खेलकर इसे अपने नाम पर कर दिया था।
5 of 8
सर विवियन रिचर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व भारतीय कप्तान के नाम पर हालांकि यह रिकॉर्ड 348 दिन ही रहा क्योंकि 31 मई 1984 को रिचर्ड्स ने नाबाद 189 रन की पारी खेल दी थी। रिचर्ड्स के इस रिकॉर्ड तक 12 साल 11 महीने और 21 दिन तक कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया था। वन-डे में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर के रिकॉर्ड में सबसे लंबी अवधि तक शीर्ष पर काबिज बने रहने का यह आज भी रिकॉर्ड है।