{"_id":"5b83bb8942c7924655336af3","slug":"sir-don-bradman-most-important-things-keep-in-the-museum-after-his-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे स्पेशल: मृत्यु के बाद भी फैंस के दिलों में जिंदा सर डॉन ब्रैडमैन, देखिए उनकी सबसे अजीज चीजें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थडे स्पेशल: मृत्यु के बाद भी फैंस के दिलों में जिंदा सर डॉन ब्रैडमैन, देखिए उनकी सबसे अजीज चीजें
Mon, 27 Aug 2018 03:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
don bradman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के महानतम बल्लेबाज कहे जाने वाले सर डॉन ब्रैडमैन के शहर एडिलेड जाकर उन्हें करीब से न देखना किसी क्रिकेट फैन के लिए 'पाप' ही समझा जाएगा। सर डॉन तो 2001 में दुनिया को अलविदा कह गए थे, लेकिन उनकी इच्छा के मुताबिक उनके पसंदीदा एडिलेड मैदान में 2008 में एक संग्रहालय बनाया गया।
2 of 6
डॉन ब्रैडमैन म्यूजियम
भीतर पैर रखते ही ये संग्रहालय आपको इतिहास में खींच ले जाता है क्योंकि यहां सिर्फ वो सामान हैं जिसे ब्रैडमैन 1927 से 1977 तक इस्तेमाल करते थे। संग्रहालय में दाखिल होते ही बाईं तरफ उनका पसंदीदा सोफा और लकड़ी का बड़ा-सा रेडियो है, जिससे वे खबरें और कॉमेंट्री दोनों सुनते थे।
3 of 6
डॉन ब्रैडमैन म्यूजियम
बगल के चौखाने में एल्यूमीनियम का बड़ा ड्रम रखा है, जिसके सामने एक स्टम्प और रबड़ की गेंद टंगी है। इसके सामने एक एलसीडी वीडियो चल रहा है जिसमें खुद डॉन ब्रैडमैन स्टम्प और गेंद से प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डॉन ब्रैडमैन म्यूजियम
पास ही में शीशे के रैक में उनका वो ब्लेजर टंगा है जिसे उन्होंने बहुचर्चित 'बॉडीलाइन' एशेज सिरीज के दौरान पहना था। बड़ी-बड़ी तस्वीरों में डॉन के शानदार जीवन का सफर साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
डॉन ब्रैडमैन म्यूजियम
किसी तस्वीर में वे इंग्लैंड के राजकुमार के साथ टहल रहे हैं और किसी में गैरी सोबर्स और इयन चैपल जैसे खिलाड़ी अपनी ठुड्डियों पर हाथ रखे उन्हें ध्यानपूर्वक सुन रहे हैं। खुद डॉन ब्रैडमैन ने इन तमाम चीजों को सहेजकर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की स्टेट लाइब्रेरी में रखवाया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।