{"_id":"5c8361cbbdec2213e272e22e","slug":"shikhar-dhawan-place-confirm-in-world-cup-2019-squad-says-sanjay-bangar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 रन बनाने वाले फ्लॉप शिखर की वर्ल्ड कप में जगह पक्की, सामने आई असल वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
1 रन बनाने वाले फ्लॉप शिखर की वर्ल्ड कप में जगह पक्की, सामने आई असल वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
SHIKHAR DHAWAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने रांची में खेला गया तीसरा वन-डे मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथों 32 रन से गंवा दिया। इस मैच में कप्तान विराट कोहली (123) के अलावा दूसरा कोई बल्लेबाज अपने प्रदर्शन से टीम की साख नहीं बचा सका। ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भी सिर्फ 1 रन बनाकर क्रीज से लौट गए।
2 of 5
संजय बांगड़
- फोटो : indianexpress
शिखर धवन का फ्लॉप शो तीसरे वन-डे में भी जारी रहा। इसके बावजूद टीम के सहायक कोच संजय बांगड़ बल्लेबाज का समर्थन करते नजर आए। 16 में से 14 पारियों में नाकाम रहे धवन के बचाव में बांगड़ ने कहा कि वह सिर्फ खराब शॉट सिलेक्शन की वजह से आउट हो रहे हैं।
3 of 5
dhawan rohit
अपने बयान में बांगड़ ने वर्ल्ड कप में शिखर धवन की मजबूत दावेदारी का भी संकेत दे दिया। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन टीम इंडिया के टॉप बैटिंग ऑर्डर को लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन देते हैं, जो विपक्षी टीम के गेंदबाजों को मुश्किल में डालने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ambati rayudu
इसके अलावा बांगड़ टीम के एक और बल्लेबाज अंबाती रायुडू के भी बचाव में उतरे। बांगड़ ने कहा कि तीसरे वन-डे में रायुडू खराब बल्लेबाजी की वजह से नहीं बल्कि पैट कमिंस की शानदार गेंद की वजह से अपना विकेट गंवा बैठे थे।
विज्ञापन
5 of 5
team india
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे में टीम इंडिया को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 281 रन पर ऑलआउट हो गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।