फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धवन चढ़े रिकॉर्ड का एक और नया शिखर, वन-डे में किया ब्रायन लारा जैसा काम

Wed, 23 Jan 2019 12:03 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 23 Jan 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan complete 5000 run in ODI cricket
शिखर धवन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच नेपियर पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की 158 रन की चुनौती के जवाब में बिना कोई विकेट गंवाए 41 रन बना लिए हैं। वहीं ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने इस मैच में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है।

shikhar dhawan complete 5000 run in ODI cricket
शिखर धवन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन ने अपने वनडे करियर में 5000 रन पूरा कर लिए हैं। शिखर धवन ने 118 वनडे पारियों के दौरान अपने वनडे करियर में 5000 रन पूरे कर लिए हैं।

shikhar dhawan complete 5000 run in ODI cricket
brian lara

इसके साथ ही शिखर धवन ने महान कैरेबियाई खिलाड़ी ब्रायन लारा की बराबरी कर ली है। ब्रायन लारा ने भी अपने वनडे 5000 रन 118 पारियों में बनाए थे। हालांकि इस मामले में शिखर धवन विराट कोहली से थोड़े पीछे रह गए हैं। विराट कोहली ने सिर्फ114 पारियों में 5000 वन-डे रन पूरे के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
shikhar dhawan complete 5000 run in ODI cricket
हाशिम अमला - फोटो : twitter
वनडे में सबसे तेज 5000 रन बनानें का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीकी ओपनर हाशिम अमला के नाम है। हाशिम अमला ने केवल 101 पारियों में 5000 रन पूरा कर लिए थे। इसके बाद कोहली और विव रिचर्ड्स का नंबर आता है। दोनों ने सिर्फ 114 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
shikhar dhawan complete 5000 run in ODI cricket
विराट कोहली और शिखर धवन - फोटो : icc
सबसे कम पारियों में 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
 

5000

प्लेयर रन पारी
हाशिम अमला 5000 101
विराट कोहली/विव रिचर्ड्स 5000 114
ब्रायन लारा/शिखर धवन 118
केन विलियमसन 5000 119
जी ग्रीनिज 5000 121

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed