ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के दौरान खिलाड़ियों को खराब पिच की वजह से चोट का सामना करना पड़ा। मेलनर्ब क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में विक्टोरिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का मैच खराब पिच के कारण रद्द कर दिया गया।
2 of 4
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
- फोटो : ट्विटर
इस पूरे मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को कहा कि एमसीजी स्टाफ इस बात के लिए पूरी तरह से प्रयासरत रहेगा कि इस मैदान पर होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच में ऐसी स्थिति न हो। मैच के दौरान खराब पिच के कारण कई बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करते वक्त गेंदें लगीं जिसके बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया।
3 of 4
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
- फोटो : ट्विटर
विक्टोरिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे शेफील्ड शील्ड मैच में अचानक से उछाल लेती गेंदों से कई बल्लेबाज चोटिल हो रहे थे। मार्श जहां तेजी से उछलती गेंद के शिकार हुए वहीं मार्कस स्टोइनिस की पसली में भी ऐसी ही गेंद लगी थी। इसे देखते हुए अंपायर ने कप्तानों से बात कर मैच रद्द करने का फैसला किया।
एमसीजी पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 26 दिसंबर से होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले यह आखिरी मैच था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के परिचालन प्रमुख पीटर रोच ने कहा, ''हमें मैच रद्द होने का दुख है। एमसीजी मैदानकर्मियों के पास दो सप्ताह से अधिक का समय है और टेस्ट के लिए बेहतरीन पिच बनाई जाएगी।''