पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट में गुरुवार को चार गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कराची किंग्स का प्रतिनिधित्व करने वाले अफरीदी की टीम को पेशावर जल्मी के खिलाफ हालांकि 44 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी।
बूम-बूम अफरीदी ने जड़े लगातार चार गेंदों पर चार छक्के, बना दिया स्पेशल रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफरीदी ने चार गेंदों में लगातार चार छक्के जड़कर अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज करा ली है। वह पाकिस्तान सुपर लीग में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अफरीदी ने इस कमाल की जब शुरुआत की तब कराची को जीतने के लिए 45 गेंदों में 115 रन की दरकार थी। अफरीदी ने समीन गुल द्वारा किए पारी के 13वें ओवर की अंतिम गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़े।
इसके बाद अफरीदी ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक और छक्का जड़कर रिकॉर्ड स्थापित किया। अफरीदी ने 8 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 26 रनों की पारी खेल डाली।
Shahid Afridi
Six
Six
Six
Six#PSL2018 #KKvPZ pic.twitter.com/6Gd4jV6zAT
पेशावर जल्मी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कामरान अकमल ने 51 गेंदों में तीन चौको और छह छक्को की मदद से 75 रन की तूफानी पारी खेली और टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 181 रन के स्कोर तक पहुंचाया।
182 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स के लिए बाबर आजम ने 66 रनों की पारी खेली। उन्हें किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और इसका परिणाम कराची को मुकाबला गंवाकर उठाना पड़ा।