फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: पाक कप्तान ने पार की सारी हदें, इस खिलाड़ी को मैदान पर ही दे दी गाली

Wed, 23 Jan 2019 01:26 PM IST
kapil kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil kumar Updated Wed, 23 Jan 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
sarfaraz ahmed racial comment on Andile Phehlukwayo latest cricket news update
sarfaraz ahmed

पाक कप्तान सरफराज अहमद का विवादों से पुराना नाता रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान सरफराज का नाम एक और विवाद से जुड़ गया। डरबन में मंगलवार को पाकिस्तान और द. अफ्रीका के बीच हुए दूसरे वनडे के दौरान सरफराज ने ऐसी टिप्पणी की कि अब हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है।

sarfaraz ahmed racial comment on Andile Phehlukwayo latest cricket news update
सरफराज अहमद - फोटो : Reuters

दरअसल सोशल मीडिया पर सरफराज का एक विडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सरफराज द. अफ्रीकी प्लेयर एंडिल फेहलुकवायो को 'काला' कह रहे हैं। दरअसल उनकी यह टिप्पणी स्ट्ंप्स में लगे कैमरे में कैद हो गई थी। सरफराज के इस कॉमेंट ने क्रिकेट जगत में हंगामा मचा कर रख दिया है।

sarfaraz ahmed racial comment on Andile Phehlukwayo latest cricket news update
एंडिल फेहलुकवायो

मैन ऑफ द मैच रहे फेहलुकवायो ने 69 रन की नाबाद पारी खेली और 4 विकेट भी लिए। मैच के 37वें ओवर में जब फेहलुकवायो बल्लेबाजी कर रहे थे, तब सरफराज ने कहा, ' अबे काले, तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? क्या पढ़वा के आया है आज?'

विज्ञापन
विज्ञापन
sarfaraz ahmed racial comment on Andile Phehlukwayo latest cricket news update
सरफराज अहमद - फोटो : Reuters

इस मैच में पाक टीम ने 203 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट पर 207 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस दौरान पूर्व पाक खिलाड़ी रमीज राजा कमेंट्री कर रहे थे। जब दूसरे कमेंटेटर माइक हेजमैन ने उनसे इसका अनुवाद करने को कहा तो रमीज ने कहा, 'इन शब्दों को ट्रांसलेट करना काफी मुश्किल है।'

विज्ञापन
sarfaraz ahmed racial comment on Andile Phehlukwayo latest cricket news update
सरफराज अहमद - फोटो : Dawn

बता दें कि इससे पहले भी सरफराज कई बार इस तरह की शर्मनाक हरकतें कर चुके हैं। आए दिन वह सरेआम अपनी ही टीम के खिलाड़ियों को गाली देकर बुलाते हैं।

देखें वीडियो:

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed