इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने शनिवार को कहा कि सचिन तेंदुलकर और उनकी ‘शानदार तकनीक’ के कारण उनकी टीम को सिर्फ इस महान भारतीय बल्लेबाज को आउट करने की रणनीति बनाने के लिए कई बैठकें करनी पड़ती थीं। तेंदुलकर ने 2013 में संन्यास लेने से पहले दो दशक तक भारतीय क्रिकेट में दबदबा बनाया हुआ था, जिसमें उनके नाम कई बल्लेबाजी रिकॉर्ड रहे जिसमें टेस्ट और वन-डे में सर्वाधिक रन बनाने के अलावा सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक भी शामिल हैं।
अंग्रेजों की आंखों की किरकिरी बन चुके थे सचिन, बंद कमरों में बनाए जाते थे खास प्लान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन