{"_id":"62f8bfda9b359d3d8f51f5e6","slug":"ross-taylor-says-there-are-almost-4000-tigers-in-the-wild-but-there-s-only-one-rahul-dravid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ross Taylor: भारतीय कोच के मुरीद हुए रॉस टेलर, कहा- दुनिया में 4000 बाघ होंगे, लेकिन राहुल द्रविड़ इकलौते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ross Taylor: भारतीय कोच के मुरीद हुए रॉस टेलर, कहा- दुनिया में 4000 बाघ होंगे, लेकिन राहुल द्रविड़ इकलौते हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:56 PM IST
सार
अपनी आत्मकथा 'ब्लैक एंड व्हाइट' में टेलर ने एक घटना का वर्णन किया है, जहां वह द्रविड़ के साथ बाघ देखने के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क गए थे। तब उन्हें अनुभव हुआ था कि कैसे आम जनता एक दुर्लभ बाघ को देखने के बजाय द्रविड़ में अधिक रुचि दिखा रहा थे।
विज्ञापन
1 of 6
रॉस टेलर और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां विदेशी खिलाड़ियों को भारतीय खिलाड़ियों के साथ घुलना-मिलना होता है। इस लीग के कामयाब होने की एक बड़ी वजह यह भी रही है कि दुनिया भर के खिलाड़ी इसमें एक टीम के तौर पर खेलते हैं।
2 of 6
रॉस टेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
2011 आईपीएल वह समय था जब न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी रॉस टेलर को राहुल द्रविड़ और शेन वॉर्न के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिला था। टूर्नामेंट के उस विशेष संस्करण ने टेलर को यह समझा दिया कि भारतीय क्रिकेटरों की अपने देश में कितनी पैठ है। उनका खुलेआम घूमना कितना मुश्किल है।
3 of 6
रॉस टेलर की आत्मकथा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी आत्मकथा 'ब्लैक एंड व्हाइट' में टेलर ने एक घटना का वर्णन किया है, जहां वह द्रविड़ के साथ बाघ देखने के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क गए थे। तब उन्हें अनुभव हुआ था कि कैसे आम जनता एक दुर्लभ बाघ को देखने के बजाय द्रविड़ में अधिक रुचि दिखा रहा थे। टेलर बताते हैं- मैंने द्रविड़ से पूछा कि आपने कितनी बार बाघ देखा है? उन्होंने कहा कि मैंने कभी बाघ नहीं देखा। मैं 21 बार जंगल सफारी पर गया हूं और एक भी बाघ नहीं देखा। मैंने सोचा क्या? बाघ नहीं देखने पर भी 21 सफारी? सच बताऊं तो अगर यह बात मुझे पता होती, तो मैं उनके साथ नहीं जाता। मैं द्रविड़ से कहता- नहीं शुक्रिया! मैं डिस्कवरी चैनल देख लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राहुल द्रविड़ और रॉस टेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलर बताते हैं- जेकब ओरम सुबह बाहर गया था। उन्हें सफारी पर आने की कोई खुशी नहीं थी। टीवी पर कोई बेसबॉल मैच था जिसे वह देखना चाहता था। इसलिए वह हमारे साथ दोपहर की सफारी पर नहीं आया। हमारे ड्राइवर को एक सहयोगी से यह कहने के लिए रेडियो कॉल आया कि उन्हें एक प्रसिद्ध बाघ टी-17 मिल गया है। यह सुनकर द्रविड़ रोमांचित हो उठे। बिना बाघ देखे 21 सफारी पर जाने के बाद आखिर वह दिखने वाला था।
विज्ञापन
5 of 6
राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलर बताते हैं- हम खुली एसयूवी में थे, जो कि लैंड रोवर्स की तुलना में थोड़ी बड़ी होती है। बाघ एक चट्टान पर था, हमसे 100 मीटर दूर। हम जंगल में एक बाघ को देखकर स्तब्ध थे, लेकिन दूसरे वाहनों में लोग बाघ देखने के बजाय राहुल पर अपना कैमरा टिकाए बैठे थे। वे बाघ की जगह द्रविड़ को देखकर उत्साहित थे। वे सभी उतने ही उत्साहित थे, जितना हम बाघ को देखकर थे। शायद दुनिया भर में लगभग 4000 बाघ हैं, लेकिन राहुल द्रविड़ केवल एक हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।