क्रिकेट की भागदौड़ और मैदान से दूर क्रिकेट की स्टार किड जीवा सिंह धोनी इस बार कुछ नया करते हुए नजर आई। अक्सर अपने माता-पिता के साथ स्टेडियम में मैच देखने वाली जीवा इस बार हिंदी की वर्णमाला सीखती नजर आई।
VIDEO: धोनी की बेटी को पढ़ाने चले थे ऋषभ पंत, नन्हीं जीवा ने पकड़ी बड़ी गलती
इस बार जीवा अपने माता-पापा के साथ नहीं बल्कि अपने चाचा ऋषभ पंत के साथ दिखीं। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की गई जिसमें पंत और जीवा दोनों नजर आ रहे हैं।
वीडियो में पंत ने जीवा को हिंदी वर्णमाला सिखाने की कोशिश की लेकिन उसी बीच नन्हीं जीवा ने उनकी एक बड़ी गलती पकड़ ली।
वीडियो में देखिए पंत की वो गलती।
Baby ziva with baby sitter @rishabpant 😍❤️😂
A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@zivasinghdhoni006) on
बता दें कि बच्चों को लेकर ऋषभ पंत काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्हें टिम पेन ने बेबी सीटर नाम दिया था जिसके बाद पंत के साथ ये नाम जुड़ गया और वो हमेशा इसे लेकर चर्चा में रहते हैं।