फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Reports: दलीप ट्रॉफी में इस टीम से जुड़ सकते हैं रिंकू सिंह, सरफराज खान पर भी आया बड़ा अपडेट, जानें

Tue, 10 Sep 2024 11:32 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 10 Sep 2024 11:32 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के 26 वर्षीय बल्लेबाज रिंकू दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। दरअसल, हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन किया था।

विज्ञापन
Reports: Rinku Singh can join INDIA B in Duleep Trophy, big update on Sarfaraz Khan also came, know
रिंकू सिंह-सरफराज खान - फोटो : twitter
भारत के लिए टी20 और वनडे में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर चुके रिंकू सिंह की नजर अब टेस्ट क्रिकेट पर है। लाल गेंद प्रारूप के लिए अब वह खुद को तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के अनुसार, युवा बल्लेबाज दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह इंडिया बी टीम का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं, आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुने गए सरफराज खान को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। 
Reports: Rinku Singh can join INDIA B in Duleep Trophy, big update on Sarfaraz Khan also came, know
रिंकू सिंह - फोटो : twitter
इंडिया बी का हिस्सा बनेंगे रिंकू सिंह
उत्तर प्रदेश के 26 वर्षीय बल्लेबाज रिंकू दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। दरअसल, हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन किया था। इसमें इंडिया बी में शामिल यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और यश दयाल को शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तीन खिलाड़ियों की जगह सुयश प्रभुदेसाई, हिमांशु मंत्री और रिंकू सिंह टीम से जुड़ सकते हैं। 
Reports: Rinku Singh can join INDIA B in Duleep Trophy, big update on Sarfaraz Khan also came, know
सरफराज खान - फोटो : twitter
सरफराज खान खेलते रहेंगे घरेलू क्रिकेट
वहीं, दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर के मैचों के लिए सरफराज खान इंडिया बी के साथ जुड़े रहेंगे। उन्हें भी बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच के लिए चुनी गई टीम में जगह मिली है। हाल ही में खेले गए मुकाबले में उनकी टीम ने इंडिया ए को 76 रनों से हराया था। पहली पारी में बल्लेबाज सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, दूसरे पारी में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 46 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए इसी साल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

इंडिया सी में भी होंगे बदलाव
ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इंडिया सी पर इन बदलावों का कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं, इंडिया डी को अक्षर पटेल और तुषार देशपांडे की कमी खलेगी। गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं जबकि अक्षर को भी बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए चुना गया है। कावरप्पा और निशांत सिंधू इंडिया डी की टीम का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Reports: Rinku Singh can join INDIA B in Duleep Trophy, big update on Sarfaraz Khan also came, know
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
12 सितंबर से भारतीय खिलाड़ी शुरू करेंगे तैयारी
19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों के लिए भारतीय टीम 12 सितंबर से तैयारियां शुरू करेगी। पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होगा। पहले मुकाबले के लिए गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों के लिए चेन्नई पहुंचने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed