{"_id":"66f4f16ab809ae79cd09f117","slug":"reports-if-rishabh-pant-hits-a-six-india-vs-bangladesh-2nd-test-stand-deemed-unsafe-may-collapse-2024-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: 'अगर पंत ने छक्का लगाया तो...', रिपोर्ट में दावा- कानपुर स्टेडियम यह हिस्सा असुरक्षित, कल से टेस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: 'अगर पंत ने छक्का लगाया तो...', रिपोर्ट में दावा- कानपुर स्टेडियम यह हिस्सा असुरक्षित, कल से टेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 Sep 2024 11:00 AM IST
सार
27 सितंबर से शुरू होने वाले इस मुकाबले के लिए पिच में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं और यह चेन्नई की पिच से काफी अलग होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काली मिट्टी वाली पिच तैयार की जा रही है, जबकि पहले टेस्ट लाल मिट्टी की पिच थी।
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 280 रन से जीतने के बाद अब भारतीय टीम शुक्रवार से अगला टेस्ट खेलेगी। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में भारत का लक्ष्य बांग्लादेश को दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करना होगा। 2021 के बाद पहली बार यह स्टेडियम किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी कर रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने स्टेडियम के एक स्टैंड को खतरनाक माना है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी अधिकारियों का मानना है कि अगर स्टैंड में क्षमता से ज्यादा दर्शक हुए तो ढांचा ढह सकता है।
2 of 4
कानपुर स्टेडियम
- फोटो : BCCI
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने अखबार को बताया, 'पीडब्ल्यूडी ने कुछ मुद्दे उठाए हैं और हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि हम बालकनी-सी के सभी टिकट नहीं बेचेंगे।हमें स्टैंड के केवल 1700 टिकट बेचने के लिए कहा गया है, जिसकी क्षमता 4,800 है। मरम्मत का काम अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।' स्थिति इतनी गंभीर है कि इंजीनियरों के एक समूह ने बालकनी-सी स्टैंड पर काफी समय बिताया और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) को मैच के दौरान इसे बंद करने की चेतावनी भी दी। रिपोर्ट में एक पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के हवाले से कहा गया है, 'अगर ऋषभ पंत छक्के लगाते हैं तो फैंस कूदना शुरू कर देंगे और यह स्टैंड 50 फैंस का भी भार नहीं उठा पाएगा। स्टेडियम के इस हिस्से में मरम्मत की सख्त जरूरत है।'
3 of 4
कानपुर स्टेडियम
- फोटो : BCCI
27 सितंबर से शुरू होने वाले इस मुकाबले के लिए पिच में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं और यह चेन्नई की पिच से काफी अलग होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काली मिट्टी वाली पिच तैयार की जा रही है, जबकि पहले टेस्ट लाल मिट्टी की पिच थी। चेपक पिच में सभी तरह के गेंदबाजों के लिए कुछ न कुछ था, जिसमें तेज गेंदबाज और स्पिनर दोनों अलग-अलग चरणों में ट्रैक पर गेंदबाजी का आनंद ले रहे थे। हालांकि, कानपुर में स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अश्विन
- फोटो : BCCI
कानपुर में टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड
भारत ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 23 टेस्ट खेले हैं। इस मैदान पर पहला टेस्ट 1952 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। उस मैच में इंग्लिश टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी। भारत ने 23 में से सात टेस्ट में जीत दर्ज की है, जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 13 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारत कानपुर में 51 साल से कोई टेस्ट नहीं हारा है। पिछली बार उसे 1983 में वेस्टइंडीज ने पारी और 83 रन से हराया था। वहीं, इस मैदान पर पिछला टेस्ट 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।