मुंबई की जीत के साथ ही इंडियन टी-20 के 12वें सीजन का विजेता सामने आ गया है। हालांकि विजेता टीम के धुरंधर खिलाड़ियों से ज्यादा इंटरनेट पर अभी भी क्रिकेट फैंस मिस्ट्री गर्ल को खंगाल रहे हैं। जी हां, हम उसी मिस्ट्री गर्ल की बात कर रहे हैं जिसे आपने 4 मई 2019 को हैरदराबाद और बैंगलोर के बीच मुकाबले के दौरान अपनी टीवी स्क्रीन पर देखा था।
2 of 6
Deepika Ghose
- फोटो : twitter
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों के बीच इस मिस्ट्री गर्ल को लोग जमकर सोशल मीडिया पर खोज रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि लाखों की तादाद में फैंस उन्हें ढूंढने में भी कामयाब हो गए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें ढूंढकर अनाप-शनाप मैसेज भेजने वाले फैंस का रवैया इस ग्लैमर्स गर्ल को कतई पसंद नहीं आया। इसका खुलासा खुद इस लड़की ने किया है।
सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाले इस लड़की का नाम दीपिका घोष है। दीपिका ने फैंस के ऐसे रिएक्शन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दीपिका ने कहा, 'मेरा नाम दीपिका है, मेरे बारे में कही जाने वाली बातों में सिर्फ एक यही बात सही है।' विराट कोहली के नेतृत्व वाली बैंगलोर के कई मैच देखने वाली दीपिका फिलहाल अपने माता-पिता के साथ हैं। उन्होंने कहा कि न जाने इस मुकाबले में ऐसा क्या खास था, जो लोगों ने मुझे लेकर इतना बवाल मचा दिया।
4 of 6
आरसीबी फैन
- फोटो : social media
दीपिका ने कहा, 'मुझे तो यह भी नहीं मालूम कि मैच के दौरान मैं कितनी बार कैमरे की रडार में आई। मैं कोई सेलिब्रिटी नहीं हूं। बस एक साधारण सी लड़की हूं। टीवी पर मेरी तस्वीरें दिखाए जाने के बाद भी मुझे किसी तरह की पॉपुलैरिटी नहीं चाहिए।' दीपिका ने बताया कि मैच के दौरान तस्वीरें वायरल होने के बाद उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा है।
5 of 6
आरसीबी नो बॉल
- फोटो : social media
दीपिका का कहना है कि इस घटना के बाद उनकी पहचान, निजता और पर्सनल लाइफ को एक तरह से हैक कर लिया गया है। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें लगातार जान-बूझकर परेशान कर रहे हैं और ऐसा करने वालों में पुरुष यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर मेरे लिए अपमानजनक टिप्पणी की गई। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि महिलाओं ने भी मेरे लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।