फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL के लिए अश्विन ने तैयार किया नया हथियार, इस तरीके से बल्लेबाजों का उतारेंगे बुखार

Tue, 06 Feb 2018 04:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
ravichandran ashwin will make use of leg spin in ipl
रविचंद्रन अश्विन

टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुछ नया करते हुए दिखेंगे। अपनी ऑफस्पिन से दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान करने वाले अश्विन अब आईपीएल के 11वें सीजन में लेग स्पिन का भी उपयोग करेंगे। अश्विन लेग स्पिन को अपने प्रमुख हथियार में शामिल करना चाहते हैं और इसके लिए वह पिछले कुछ दिनों से अभ्यास कर रहे हैं।

ravichandran ashwin will make use of leg spin in ipl
ravichandran ashwin - फोटो : File

विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु की तरफ से खेलते हुए अश्विन ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में कई बार लेग स्पिन का भी इस्तेमाल किया। अश्विन की टीम ने यह मैच 76 रन के अंतर से जीता।

ravichandran ashwin will make use of leg spin in ipl
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

बता दें कि अश्विन मौजूदा समय में भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। वह वन-डे में भी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व बेहतर ढंग से कर रहे थे, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें आराम दिया और युवा स्पिनरों कुलदीप-चहल ने बाजी मारी। कुलदीप-चहल की जोड़ी ने सीमित ओवर क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसकी वजह से अश्विन की वापसी मुश्किल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ravichandran ashwin will make use of leg spin in ipl
रविचंद्रन अश्विन

एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अश्विन ने कहा, 'आईपीएल में जाने के लिए यह मेरी रणनीति का हिस्सा है। मैं अपने हथियारों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं। चेन्नई में लीग क्रिकेट के दौरान मैंने अपने ऑफस्पिन एक्शन से ही अच्छी लेग स्पिन भी कराई थी।'

विज्ञापन
ravichandran ashwin will make use of leg spin in ipl
रविचंद्रन अश्विन

अश्विन ने आगे कहा, 'ऑफस्पिन को पिछले 10 साल तक फेंकने के बाद कुछ चीजों में बदलाव करना चुनौतीपूर्ण होता है। मगर मैं संतुष्ट होना नहीं चाहता। मैंने अपने करियर में कभी नहीं सोचा कि यह बहुत है। अभी तक इस पर सिर्फ मैंने ही काम किया है, मैं अपनी एकेडमी में अपने कोचों से प्रतिक्रिया जानता रहता हूं। लक्ष्मीपति बालाजी ने मेरी काफी मदद की है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed