{"_id":"59ef61ba4f1c1b86698b74d6","slug":"rahul-dravid-downplays-virat-kohli-s-rest-rumours-against-sri-lanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द्रविड़ ने बताया- कौन तय करेगा विराट को कब करना है आराम, लगाया अटकलों पर विराम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द्रविड़ ने बताया- कौन तय करेगा विराट को कब करना है आराम, लगाया अटकलों पर विराम
Tue, 24 Oct 2017 09:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 24 Oct 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को विराट कोहली के श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान आराम की अटकलों पर विराम लगा दिया। नई दिल्ली में फिक्की के समारोह में द्रविड़ ने कहा कि टीम इंडिया के क्रिकेटरों के लिए रोटेशन बहुत अच्छा है और टीम के क्रिकेटरों को फिट रहने में मदद मिलती है। उन्होंने आगे कहा, ‘जहां तक भारत के क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की बात है तो वह लंबे समय से टीम इंडिया के लिए लगातार खेल रहे है। विराट को कब आराम करना है वह टीम के फिजियो के साथ मिल बैठ कर खुद यह तय करेंगे। जब कप्तान विराट ‘आराम’ चाहेंगे उन्हें टीम प्रबंधन आराम देगा।
द्रविड़ ने बताया- कौन तय करेगा विराट को कब करना है आराम, लगाया अटकलों पर विराम
2 of 7
राहुल द्रविड़
- फोटो : ESPN
द्रविड़ ने आगे कहा, भारतीय टीम के लिए एक अच्छी बात यह है कि उसके पास बेहतरीन फिजियो हैं वे क्रिकेटरों को पूरी तरह फिट रखने के लिए नियोजित ढंग से रोटेट कर रहे हैं। भारत के लिए एक अच्छी बात यह है कि उसके पास हर फॉर्मेट में पर्याप्त विकल्प हैं। भारतीय टीम इसलिए आज दुनिया की सबसे फिट टीमों में क्योंकि आज क्रिकेटरों की फिटनेस पर खास ध्यान दिया जा रहा है और क्रिकेटर अपनी ऊर्जा बचा कर रखें इसीलिए रोटेशन पर खास ध्यान दिया जा रहा है और इसके तहत बारी बारी से मौका दिया जा रहा है।’
द्रविड़ ने बताया- कौन तय करेगा विराट को कब करना है आराम, लगाया अटकलों पर विराम
3 of 7
विरा
ऐसी खबरें हैं कि भारत के कप्तान विराट को मेहमान श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट के साथ छह वन डे मैचों की सीरीज लिए उनकी इच्छा के मुताबिक आराम दिया जा सकता है। राहुल ने कहा, ‘मैं भारत की अंडर-19 टीम का कोच हूं। मेरा जूनियर टीम में भी फिटनेस पर बहुत तवज्जो दी जा रही है। इसमें हमारी कोशिश यही है कि लड़के एक से ज्यादा अंडर-19 विश्व कप में नहीं खेलें। मैं चाहता हूं कि पृथ्वी शॉ अगले अंडर-19 विश्व कप में खेलें क्योंकि वह हमारी टीम के वे काफी उपयोगी साबित होंगे। मैं इसके साथ यह भी चाहता हूं कि वह रणजी ट्रॉफी में बराबर खेलें और इससे उनका खेल और बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
द्रविड़ ने बताया- कौन तय करेगा विराट को कब करना है आराम, लगाया अटकलों पर विराम
4 of 7
राहुल द्रविड़
- फोटो : ESPN
द वॉल के नाम से विख्यात क्रिकेटर ने कहा, अंडर-23 क्रिकेट से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर क्रिकेटर को अपनी दावेदारी पेश करने का मौका मिलता है। एक कामयाब क्रिकेटर बनने के लिए फिटनेस के साथ क्रिकेट कौशल भी जरूरी है। क्रिकेटर के लिए यो -यो टेस्ट कोई नई बात बात नहीं है। हमारे समय में क्रिकेटर की फिटनेस को जानने के लिए यह टेस्ट होता था। इससे क्रिकेटर शारीरिक रूप से कितना फिट है इसका अंदाज हो जाता है।
विज्ञापन
द्रविड़ ने बताया- कौन तय करेगा विराट को कब करना है आराम, लगाया अटकलों पर विराम
5 of 7
राहुल द्रविड़
- फोटो : getty
राहुल ने बल्ले के आकार निश्चित किए जाने के आईसीसी ने नए नियमों पर टिप्पणी करते हुए कहा, भले ही बहुत कम क्रिकेटर ऐसे मोटे बल्लों का इस्तेमाल करते है जो कि आईसीसी के नियमों के दायरे में आते हैं फिर भी आईसीसी का बल्ले की मोटाई को सीमित करने का वाकई खेल पर असर पड़ेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।