फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शॉ की तारीफ करते नहीं थके कप्तान कोहली, कहा- इसलिए जल्द मिला टीम इंडिया में मौका

Sun, 07 Oct 2018 09:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
prithvi shaw having different quality says virat kohli
prithvi shaw virat kohli

पृथ्वी शॉ अलग गुणी खिलाड़ी हैं और इस वजह से युवा को जल्द ही टीम इंडिया में मौका मिला। युवा बल्लेबाज से प्रभावित कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज पर पहले टेस्ट में विशाल जीत दर्ज करने के बाद यह बात कही। मुंबई के बल्लेबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

prithvi shaw having different quality says virat kohli
पृथ्वी शॉ

शॉ टेस्ट डेब्यू में शतक जमाने वाले भारत के सबसे युवा जबकि विश्व के चौथे बल्लेबाज बने। उन्होंने 134 रन बनाए और टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को इस टेस्ट में एक पारी और 272 रन के विशाल अंतर से मात दी। मैच के बाद कप्तान कोहली ने कहा, 'पृथ्वी के लिए बहुत खुश हूं। उन्होंने पहले ही मैच में शतक जमाकर दर्शाया कि वह अलग खिलाड़ी हैं। यही वजह है कि उन्हें जल्द ही टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला। कप्तान के रूप में उन्हें गेंदबाजों पर हावी होते हुए खेलते देखने का अनुभव बड़ा आनंदमयी रहा।'

prithvi shaw having different quality says virat kohli
Ravindra Jadeja

कोहली ने इसके बाद अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का पहला शतक जमाने वाले रविंद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा, 'जड्डू ने शानदार प्रदर्शन किया। वह पहले भी हमारे लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेल चुका है और हम चाहते थे कि वह शतक जमाए। हमे विश्वास है कि जडेजा हमारे लिए मैच का परिणाम बदलकर दे सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
prithvi shaw having different quality says virat kohli
mohammad shami

कोहली ने वेस्टइंडीज पर दबाव बनाने के लिए अपने तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और उमेश यादव की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'अगर आपने पहली पारी देखी तो पाया होगा कि शमी और यादव ने किस तरह गेंदबाजी की। नई गेंद से विकेट लेकर उन्होंने विरोधी टीम पर दबाव बनाया। शमी ने ऐसी पिच पर विकेट चटकाए, जिसमें तेज गेंदबाजों के लिए कुछ मौजूद नहीं था।'

विज्ञापन
prithvi shaw having different quality says virat kohli
team india

वहीं पहले टेस्ट में करारी शिकस्त झेलने के बाद विंडीज के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट ने कहा, 'टीम इंडिया ने शानदार खेला और हमें दिखाया कि कैसे बल्लेबाजी करना है। एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमने बड़ी साझेदारियां नहीं की, जिससे नुकसान हुआ। मेरे ख्याल से हमारे बल्लेबाजों में मैच पलटने की क्षमता है। हमें दो या तीन बड़ी साझेदारियों की जरूरत थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed