रोहित शर्मा (103) और केएल राहुल (111) के शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को सात विकेट से करारी शकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं अंकतालिका पर।
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया अंक तालिका में पहले स्थान पर पहंच गई है। जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम ने नौ मैचों में से सात में जीत दर्ज की है, एक में हार और उसका एक मैच बेनतीजा रहा। विराट ब्रिगेड अब 15 अंकों और +0.809 की शानदार रन रेट के साथ पहले स्थान पर काबिज हो गई है।
3 of 6
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अंकतालिका में पहले स्थान से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गई है। टीम नौ मुकाबले खेलने के बाद सात जीत और दो हार के साथ अभी 14 अंकों और 0.868 की रन रेट के साथ अब दूसरे पायदान पर है।
4 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : social Media
न्यूजीलैंड को हराते ही अंक तालिका में तीसरे पायदान पर वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम पहुंच गई है। टीम नौ मुकाबले खेलने के बाद छह जीत और तीन हार के साथ अभी 12 अंकों और 1.152 की रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है।
5 of 6
न्यूजीलैंड टीम
- फोटो : social media
अंकतालिका में न्यूजीलैंड की टीम 11 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। कीवी टीम में नौ मैच में से पांच में जीत, तीन में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक एक मैच बेनतीजा रहा।