30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले रविवार को पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज शादाब खान बीमार होने के चलते इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
बता दें कि 20 वर्षीय गेंदबाज शादाब के शरीर में एक वायरस मिला है, जिसके इलाज में कम से कम चार हफ्ते का समय लगेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब इंग्लैंड में एक विशेषज्ञ से शादाब का इलाज कराएगी ताकि वह 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट हो और टीम में अहम भूमिका निभा सके।
3 of 4
शादाब खान
- फोटो : file photo
पाकिस्तान विश्व कप से पहले तैयारियों के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगी। शादाब ने अब तक पाकिस्तान के लिए 34 वन-डे और 32 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अब तक वन-डे में 47 जबकि टी-20 में 44 विकेट अपने नाम किए हैं।
4 of 4
pakistan team
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने हाल ही में विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित की है। 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप के लिए ऐसी है पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शादाब खान, शोएब मलिक, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हसन अली, आबिद अली, मोहम्मद हफीज (फिटनेस पर निर्भर), इमाद वसीम, जुनैद खान, मोहम्मद हसनैन, हैरिस सुहैल।
रिजर्व खिलाड़ी: आसिफ अली और मोहम्मद आमिर।