फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने मनाई महाशिवरात्रि, वीडियो शेयर कर बोला 'हर हर महादेव'

Sat, 22 Feb 2020 02:22 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 22 Feb 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Cricketer Danish Kaneria Celebrated Mahashivratri At Karachi
दानिश करनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया हाल ही में धार्मिक भेदभाव की खबरों के बाद से चर्चा में आए। उन्होंने अपने देश के साथी खिलाड़ियों सहित पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड पर भेदभाव का आरोप लगाया था। कनेरिया ने कहा था कि उनके साथ धर्म के आधार पर भेदभाव किया गया। एक बार फिर से वह सुर्खियों में हैं। उन्होंने महाशिवरात्रि के दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

Pakistan Cricketer Danish Kaneria Celebrated Mahashivratri At Karachi
दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया

दानिश कनेरिया ने कराची में महाशिवरात्रि मनाई। वो कराची के श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के लिए गए और इसका वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 
 

Pakistan Cricketer Danish Kaneria Celebrated Mahashivratri At Karachi
दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो शेयर करते हुए कनेरिया ने लिखा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर कराची स्थित श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किया। भगवान महादेव आप सभी को खुशियां प्रदान करें। हर हर महादेव। कनेरिया 2012 से स्पॉट फिक्सिंग के कारण आजीवन प्रतिबंध झेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Cricketer Danish Kaneria Celebrated Mahashivratri At Karachi
दानिश कनेरिया

कनेरिया ने कुछ समय पहले एक वीडियो के जरिए एक सनसनीखेज खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान टीम में ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने मैच फिक्स किए और देश को बेच दिया, लेकिन पीसीबी में उनका वापस स्वागत किया गया। दानिश ने कहा था कि उन्होंने कभी अपने देश को पैसे के लिए नहीं बेचा है। 

विज्ञापन
Pakistan Cricketer Danish Kaneria Celebrated Mahashivratri At Karachi
शोएब अख्तर

पाकिस्तान के 67 साल के क्रिकेट इतिहास में अभी तक सिर्फ दो ही हिंदू क्रिकेटर खेल पाए हैं। कनेरिया से पहले अनिल दलपत पाक टीम में खेलने वाले पहले हिंदू खिलाड़ी थे। मालूम हो कि पिछले साल दिसंबर में शोएब अख्तर ने यह कहते हुए अपनी ही टीम के खिलाड़ियों पर बड़ा अरोप लगाया था कि टीम में ज्यादातर खिलाड़ी हिंदू क्रिकेटर (दानिश कनेरिया) के साथ खाना भी पसंद नहीं करते थे। इस बात की पुष्टि दानिश कनेरिया ने भी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed