फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'13 नवंबर' का दिन कभी नहीं भूलते रोहित शर्मा, श्रीलंकाई गेंदबाजों को रुलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon, 13 Nov 2017 11:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 13 Nov 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
on this day in 2014 rohit sharma played world record innings against sri lanka
रोहित शर्मा - फोटो : icc

टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा के लिए 13 नवंबर का दिन बहुत खास है। साल 2014 में आज ही के दिन श्रीलंका के खिलाफ चौथे वन-डे में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसे तोड़ना विश्व के किसी बल्लेबाज के लिए नामुमकिन सा लगता है। ओपनर रोहित शर्मा ने अपने पसंदीदा ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 173 गेंदों में 33 चौको और 9 छक्को की बरसात करके 264 रन की मैराथन पारी खेली थी। इस मैच को टीम इंडिया ने 153 रन के विशाल अंतर से जीता था।

on this day in 2014 rohit sharma played world record innings against sri lanka
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी

दरअसल, एक साल पहले तत्कालीन कप्तान एमएस धोनी ने आलोचनाओं से घिरे रोहित शर्मा को जनवरी 2013 में ओपनिंग पर भेजने का जोखिम उठाया था। इससे पहले उन्हें मिडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाता था। तब वो ज्यादा सफल नहीं हो रहे थे और उन्हें टीम से बाहर करने की आवाजें गूंजने लगी थी। फिर जिस चीज के लिए धोनी फेमस हैं, प्रयोग; उन्होंने वो ही किया।

on this day in 2014 rohit sharma played world record innings against sri lanka
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : Sportskeeda

रोहित को ओपनिंग करने के लिए भेजा। मुंबई के गॉड गिफ्टेड बल्लेबाज को यह पोजीशन रास आई। उन्होंने एक के बाद एक शानदार पारियां खेली और बतौर ओपनर अपनी जगह स्थापित की। 13 नवंबर 2014 को रोहित ने ऐसी पारी खेली कि उनके तूफान में श्रीलंकाई टीम उड़ गई। गौरतलब है कि टीम इंडिया का इस मैच में नेतृत्व कर रहे अनियमित कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
on this day in 2014 rohit sharma played world record innings against sri lanka
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ESPN

उनके इस फैसले को रोहित शर्मा ने सही साबित किया। हालांकि, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पारी की शुरुआत सहज ही की थी। उन्होंने पारी के 10वें ओवर में अर्धशतक पूरा किया। फिर उन्होंने अजंता मेंडिस की धुनाई करना शुरू की। रोहित ने सीकुगे प्रसन्ना के ओवर में कवर्स के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। यह उनकी तूफानी पारी के आगाज के संकेत थे। मेंडिस की गेंद पर रोहित ने मिडविकेट के ऊपर से दमदार छक्का जमाया। अब दबाव श्रीलंका पर आ चुका था। श्रीलंकाई गेंदबाजों की दिशा भटकने लगी, जिसका फायदा भारतीय बल्लेबाजों ने लंबे-लंबे शॉट खेलकर उठाया।

विज्ञापन
on this day in 2014 rohit sharma played world record innings against sri lanka
रोहित शर्मा

पारी के 30वें ओवर में टीम इंडिया ने पॉवरप्ले लिया। उस समय रोहित 90 गेंदों में 78 रन बनाकर खेल रहे थे। पॉवरप्ले में रोहित ने 21 गेंदों में 45 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान नुवान कुलसेकरा, अजंता मेंडिस और शमिंडा इरंगा की धुनाई की। इस बीच कप्तान विराट कोहली (66) रन आउट हो गए। इस तरह रोहित और कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 202 रन की साझेदारी का अंत हुआ। वैसे इससे ये संकेत जरूर मिले कि रोहित दोहरा शतक जमा सकते हैं क्योंकि पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित (209) ने दोहरा शतक जमाया था तब भी विराट कोहली रनआउट ही हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed