{"_id":"5e5bc0b08ebc3ec5571f946d","slug":"nice-to-see-world-class-batsman-like-virat-kohli-making-errors-under-pressure-says-trent-boult","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"\"विराट कोहली विश्वस्तरीय लेकिन उन्हें दबाव में गलती करते देखना एक अच्छा अहसास है\"","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
"विराट कोहली विश्वस्तरीय लेकिन उन्हें दबाव में गलती करते देखना एक अच्छा अहसास है"
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 01 Mar 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह से घुटने टेक दिया है। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया है। इसमें भी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक कप्तान विराट कोहली का बल्ला पूरे दौरे पर खामोश ही रहा।
2 of 4
विराट कोहली-साउदी
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी विराट सिर्फ 14 रन ही बना पाए और ग्रैंडहोम के हाथों आउट हुए। अब न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने विराट के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है, 'उनके जैसे विश्वस्तरीय बल्लेबाज को दबाव में गलती करते देखना सुकून भरा है'।
3 of 4
बोल्ट-विराट
- फोटो : सोशल मीडिया
बोल्ट ने दूसरे दिन भारत की दूसरी पारी में मात्र 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए और मेहमान टीम के 90 रन पर ही छह विकेट गिरा दिए। हालांकि भारत को फिलहाल 97 रन की बढ़त हासिल है लेकिन बावजूद इसके मेजबान टीम की स्थिति अधिक मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
कप्तान कोहली टेस्ट सीरीज की चार पारियों में एक बार भी 20 रन का आंकड़ा नहीं छु पाए, ऐसे में बोल्ट ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि विराट दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्होंने विराट के खिलाफ रणनीति को लेकर कहा कि उनकी बाउंड्री पर लगाम लगाकर उनपर दबाव बनाने की रणनीति कामयाब रही।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।