फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: घाटी में बढ़ते तनाव के बीच अपनी बटालियन के साथ इस अंदाज में नजर आए धोनी

Mon, 05 Aug 2019 05:44 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 05 Aug 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Cricket News: MS Dhoni spotted playing volleyball with Territorial Army battalion
एम एस धोनी - फोटो : social Media

जम्मू-कश्मीर में मची उथल-पुथल के बीच सेना के साथ कश्मीर में तैनात भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है। क्रिकेट से दो महीने का आराम लेकर धोनी कश्मीर में सेना की साथ ड्यूटी पर हैं। उन्हें कश्मीर में विक्टर फोर्स के साथ तैनाती दी गई है। ड्यूटी संभालने के बाद धोनी पहली बार इस वीडियो मे नजर आए हैं। 


 
Cricket News: MS Dhoni spotted playing volleyball with Territorial Army battalion
एम एस धोनी - फोटो : social Media
इसमें वह सेना के साथियों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में धोनी अपनी टीम के लिए सर्विस कर रहे हैं। विश्व कप के बाद धोनी अपने संन्यास की अटकलों के बीच वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया से अपना नाम वापस ले लिया और 31 जुलाई को कश्मीर में विक्टर फोर्स मे ड्यूटी संभाली। वह 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे। इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी भी उन पर होगी। 
Cricket News: MS Dhoni spotted playing volleyball with Territorial Army battalion
धोनी आर्मी - फोटो : PTI

2011 में धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की गई थी। 2015 में आगरा ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर धोनी क्वालिफाइड पैराट्रूपर भी बन गए थे। वह पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा बटालियन के सदस्य हैं। धोनी कई बार सेना की वर्दी में नजर आ चुके हैं। जब उन्हें पद्म सम्मान मिला था तब भी वे एक जवान के रूप में ही इसे लेने गए थे।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket News: MS Dhoni spotted playing volleyball with Territorial Army battalion
मुठभेड़ खत्म होने के बाद जश्न के मूड में जवान - फोटो : अमर उजाला

धोनी जिस विक्टर फोर्स के साथ कश्मीर में तैनात हैं। वो यूनिट कश्मीर के सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे शोपियां और अनंतनाग में काम करती है। पिछले कुछ दिनों से कश्मीर घाटी में उथल-पुथल का माहौल बना है। घाटी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश के बाद रोजाना नए आदेशों से हड़कंप है। जम्मू-कश्मीर में मोबाइल सेवा को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है ताकि अफवाहों पर विराम लगाया जा सके। 

 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed