फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni says Proud to hand over legacy of Indian jersey to future generations

'भारतीय जर्सी की विरासत भावी पीढ़ियों को सौंपना गौरवपूर्ण'

Sat, 02 Mar 2019 01:15 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 02 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni says Proud to hand over legacy of Indian jersey to future generations
भारतीय जर्सी
कपिल देव की टीम का 1983 में लार्ड्स में सफेद जर्सी पहनकर विश्व कप जीतना महेंद्र सिंह धोनी के लिए प्रेरणा बना और फिर उनकी अगुवाई में भारत ने 2007 और 2011 में अलग अलग तरह की नीले रंग की जर्सी में खिताब जीते तथा उन्हें भारतीय जर्सी की इस विरासत को भावी पीढ़ी को सौंपने पर गर्व है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम की विश्व कप 2019 की जर्सी शुक्रवार को लॉन्च की गई और इस अवसर पर पूर्व कप्तान धोनी, वर्तमान कप्तान विराट कोहली, टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन


धोनी से पूछा गया कि भारतीय जर्सी उन्हें क्या याद दिलाती है, दो बार के विश्व चैंपियन ने कहा, 'यह हमेशा मुझे उस विरासत की याद दिलाता है जो हमें मिली है। सिर्फ यही नहीं। प्रत्येक द्विपक्षीय सीरीज में खेलना, सभी प्रारूपों में नंबर एक पर पहुंचना ये सभी प्रेरणादायी तत्व इससे जुड़े हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने पूरे सम्मान के साथ 1983 की कपिल की अगुवाई वाली टीम विश्व कप में जीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'पुरानी यादों को ताजा करना अच्छा लगता है। विश्व कप 1983 के दौरान हम काफी युवा थे। बाद में हमने वीडियो देखे कि किस तरह से हर कोई जश्न मना रहा था। हमने 2007 विश्व टी-20 का खिताब जीता। यह अच्छा है कि हमने उस विरासत को आगे बढ़ाया और उसे भावी पीढ़ी को सौंपा।'

धोनी ने कहा, 'उम्मीद है कि नई जर्सी कई विश्व कप का हिस्सा बनेगी लेकिन हमें अपनी निरंतरता पर गर्व है।' कोहली ने इस अवसर पर कहा, 'इस जर्सी के साथ एक महत्व और सम्मान जुड़ा हुआ है। सभी को इसका अहसास होना चाहिए। आपके अंदर जीत का जज्बा होना चाहिए। तभी आप इस जर्सी को हासिल करते हैं।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed