{"_id":"5a0beb5a4f1c1b60678bb569","slug":"ms-dhoni-reveals-his-favorite-subject-in-school-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी ने बताया, स्कूल में कौन सा सब्जेक्ट पढ़ने में सबसे ज्यादा मजा आता था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी ने बताया, स्कूल में कौन सा सब्जेक्ट पढ़ने में सबसे ज्यादा मजा आता था
Wed, 15 Nov 2017 01:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेंद्र सिंह धोनी पिछले एक दशक से टीम इंडिया के फैंस के हीरो बने हुए हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में वर्ल्ड टी20, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 स्थान भी हासिल किया।
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : bcci
वैसे धोनी के लिए सुर्खियों में रहना आम है, लेकिन इस बार वो एक खास वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने बाल दिवस के मौके पर युवा नागरिक पत्रकार शिवांगी चौधरी को इंटरव्यू दिया। बता दें कि शिवांगी नई दिल्ली के श्री राम स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ रही हैं।
3 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : twitter
द प्रिंट को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में धोनी ने अपने करियर में खेलों की अहमियत बताई। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि खेलों ने हमेशा उन्हें उत्साहित बनाए रखा। क्रिकेट से पहले धोनी अपनी स्कूल फुटबॉल टीम में खेलते थे, जहां वो गोलकीपर की भूमिका अदा करते थे। क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा धोनी ने स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव में बैडमिंटन भी खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
हालांकि, इंटरव्यू में धोनी ने अपना फेवरेट सब्जेक्ट का खुलासा करके सभी को हैरान कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि पसंदीदा विषय कौन सा था तो 36 वर्षीय धोनी ने जवाब दिया, 'यह कठिन सवाल है। मैंने पांचवीं क्लास तक गणित में बहुत अच्छा था, फिर एलजेबरा और अन्य चीजें आ गई। तब तक मैंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। इसलिए यह सवाल काफी कठिन है। अगर मैं चयन करूं तो गणित ही पसंदीदा था क्योंकि मैं इसमें अच्छा था। हालांकि, छठी क्लास से मैं पढ़ने में अच्छा नहीं रहा, लेकिन ज्योमेट्री पसंद रही।'
विज्ञापन
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : BCCI
जहां आमतौर पर बच्चों को स्कूल लाइफ में सबसे ज्यादा डर गणित विषय से होता है, वहीं धोनी इस विषय का पूरा आनंद उठाते थे क्योंकि उन्हें कैलकुलेशन करने में काफी मजा आता है। शायद यही कारण रहा कि इसी मैथ्स का फायदा उन्हें क्रिकेट में भी मिला और वो सफलता के शिखर पर पहुंच गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।