{"_id":"5bda0732bdec226999177167","slug":"ms-dhoni-only-one-run-away-from-scoring-10-000-odi-runs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी विशेष उपलब्धि हासिल करने से महज एक कदम दूर, टीम इंडिया के स्पेशल क्लब में होंगे शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी विशेष उपलब्धि हासिल करने से महज एक कदम दूर, टीम इंडिया के स्पेशल क्लब में होंगे शामिल
Thu, 01 Nov 2018 08:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का आखिरी व निर्णायक मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में सबकी नजर टीम इंडिया की जीत के साथ-साथ पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पर भी होगी, क्योंकि लगातार लचर प्रदर्शन के कारण काफी दबाव झेल रहे धोनी एक बेहद खास उपलब्धि हासिल करने से महज एक कदम दूर हैं।
2 of 5
एमएस धोनी
टीम इंडिया को एक नहीं बल्कि तीन खिताब दिलाने वाले 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी का खराब फॉर्म जारी है। वह लगातार लचर प्रदर्शन के कारण काफी दबाव झेल रहे हैं। कभी दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर कहे जाने वाले धोनी का बल्ला खामोश है, लेकिन पांचवा व अंतिम वन-डे बेहद होने वाला है। आइए जानते हैं क्या?
3 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : BCCI
दरअसल, धोनी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए 10,000 रन पूरे करने से सिर्फ एक रन दूर हैं। भारत की तरफ से धोनी के कुल 9,999 रन हो गए हैं। वैसे, 50 ओवर के प्रारूप में धोनी के कुल 10,173 रन हैं। हालांकि, इनमें से धोनी ने एशिया एकादश की तरफ से 174 रन बनाए थे। याद हो कि 2007 में एशिया एकादश और अफ्रीका एकादश के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ms dhoni
गौरतलब है कि मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे वन-डे में एमएस धोनी यह उपलब्धि हासिल करने से चूक गए थे। इस दौरान उन्होंने 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए थे। तेज गेंदबाज केमार रोच ने उन्हें हेमराज के हाथों कैच आउट कराया था। बता दें कि 37 वर्षीय टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज धोनी इस वन-डे सीरीज की तीन पारियों में महज 50 रन बनाए हैं। हालांकि, यह कहना भी गलत नहीं होगा कि धोनी को सीरीज में ढंग से मौके नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ms dhoni
यदि साल 2018 की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। इस साल धोनी ने 19 मैचों में महज 25 के औसत से 275 रन बनाए हैं। हाल ही में उन्हें खराब फॉर्म के चलते वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर किया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।