{"_id":"5b9a310c867a557eaa4dd681","slug":"ms-dhoni-may-break-lots-of-possible-records-in-asia-cup-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी के लिए खास होगा इस बार का एशिया कप, लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के लिए खास होगा इस बार का एशिया कप, लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी!
Sat, 15 Sep 2018 08:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 15 Sep 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशिया कप 2018 के शुरू होने में महज दो दिन बचे हैं। इस बार के एशिया कप की मेजबानी यूएई कर रहा है। 15 सितंबर से 28 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 6 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार का एशिया कप कई मायनों में खास है। नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिए जाने के कारण रोहित शर्मा एशिया कप में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के पास इस बार के एशिया कप में कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का शानदार मौका है।
2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी अपना पांचवां एशिया कप खेलेंगे। उन्होंने साल 2008 में अपना पहला एशिया कप खेला था। धोनी अब तक 2010, 2012 और 2016 के एशिया कप में खेल चुके हैं। 2014 के एशिया कप में धोनी अनफिट होने के कारण नहीं खेल पाए थे। बता दें कि टीम इंडिया ने 2012 और 2016 में एशिया कप अपने नाम किया था।
3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
एशिया कप में धोनी के नाम 13 मैचों में 95.16 की औसत से 571 रन दर्ज हैं। यदि धोनी इस टूर्नामेंट में 103 रन और बना लेते हैं तो वह एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि इस लिस्ट में 25 मैचों में 1220 रन बनाकर सनथ जयसूर्या शीर्ष पर हैं। वहीं, 5वें नंबर पर फिलहाल महेला जयवर्धने हैं, जिन्होंने 28 मैचों में 29.30 की औसत से 674 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
एशिया कप के 13 मैचों में धोनी ने अब तक विकेट के पीछे से 24 लोगों को आउट किया है, जिसमें 19 कैच और 5 स्टंपिंग शामिल है। एशिया कप में बतौर विकेट कीपर सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगाकारा के नाम है। उन्होंने 5 एशिया कप में कुल 36 शिकार किए हैं, जिसमें 27 कैच और 9 स्टंपिंग शामिल है। संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए धोनी को अपने 5वें एशिया कप के 6 मैचों में 12 विकेट की दरकार है। यदि ऐसा होता है तो वह संगाकार को पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
इसके अलावा धोनी के नाम फिलहाल 321 वन-डे मुकाबलों में 51.25 की औसत से 10,046 रन दर्ज हैं। वो सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल 12वें नंबर पर हैं। धोनी से ठीक ऊपर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं, जिन्होंने 10,290 रन बनाए हैं। वन-डे क्रिकेट के 11वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए धोनी को 6 मैच में 244 रनों की जरूरत है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।