फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WTC FINAL: खिताबी मुकाबले में रोहित के साथ कौन करे पारी का आगाज? माइक हेसन ने बताया ये नाम

Wed, 09 Jun 2021 05:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 09 Jun 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
Mike Hesson says India should consider Mayank Agarwal as opener for WTC final 
माइक हेसन

लंबे समय तक न्यूजीलैंड के कोच रहे माइक हेसन ने सलाह दी है कि टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में मयंक अग्रवाल को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलना न्यूजीलैंड के लिए कार्यभार प्रबंधन संबंधी मुद्दा बन सकता है। हेसन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'वे संभवत: रोहित और शुभमन के साथ उतरेंगे लेकिन मुझे लगता है कि मयंक के नाम पर विचार किया जाना चाहिए। उसने न्यूजीलैंड में उसके आक्रमण का सामना किया है और उसके पास कीवी गेंदबाजों को खेलने का अच्छा अनुभव है।'

Mike Hesson says India should consider Mayank Agarwal as opener for WTC final 
रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'लगातार तीन टेस्ट मैच खेलना न्यूजीलैंड के लिए मुद्दा हो सकता है। न्यूजीलैंड को अपने गेंदबाजी आक्रमण पर गौर करना होगा और इसलिए संभवत: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ट्रेंट बोल्ट खेलेगा।' उन्होंने कहा, 'इससे अन्य तेज गेंदबाजों को विश्राम का मौका मिलेगा क्योंकि प्रत्येक टेस्ट मैच केवल चार दिन का अंतर है। ऐसे में बाकी गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन बड़ा मुद्दा है।'

 

Mike Hesson says India should consider Mayank Agarwal as opener for WTC final 
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर

भारत के लिए हाल में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करते रहे हैं और हेसन को भी लगता है कि भारतीय टीम प्रबंधन इसमें बदलाव नहीं करेगा लेकिन उनका मानना है कि अग्रवाल को मौका दिया जाना चाहिए।अग्रवाल ने पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाये थे। वह भारत की तरफ से अर्धशतक लगाने वाले चार बल्लेबाजों में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mike Hesson says India should consider Mayank Agarwal as opener for WTC final 
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI

बता दें कि भारत को कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले अभ्यास का खास मौका नहीं मिला है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला खेल रही है। 

विज्ञापन
Mike Hesson says India should consider Mayank Agarwal as opener for WTC final 
भारतीय टीम - फोटो : social media

फाइनल से पहले भारत की तैयारियों के बारे में हेसन ने कहा, 'मैच अभ्यास हमेशा उपयोगी होता है लेकिन हर मैदान अलग तरह का होता है। साउथम्पटन मैदान के मामले में अनोखा है और इसलिए निश्चित तौर पर मैच अभ्यास का फायदा मिलेगा।' उन्होंने कहा, ''लेकिन भारत बड़ी टीम लेकर आया है और वह टीम के बीच ही मैच खेल सकता है इसलिए मुझे लगता है कि मैच में इससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed