फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj vs Gambhir: 'किसी को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', मनोज तिवारी ने कोच गौतम पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 24 Jan 2025 10:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Jan 2025 10:28 AM IST
सार

मनोज तिवारी और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल के दौरान विवाद हुआ था। दोनों के बीच 2015 में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान भी विवाद हुआ था और तिवारी ने कहा था कि गंभीर मैदान पर उन्हें गालियां दे रहे थे।

विज्ञापन
Manoj vs Gambhir: 'No one should use such words', Manoj Tiwari made allegations against coach Gautam Gambhir
मनोज तिवारी बनाम गौतम गंभीर - फोटो : Twitter
मनोज तिवारी और भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। तिवारी पिछले कुछ दिनों में गौतम पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने फिर से भारतीय कोच को लेकर बयान दिए हैं। तिवारी ने गंभीर पर 'गाली और धमकी' का उपयोग करने का आरोप लगाया। तिवारी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दिनों में हुई बहस को याद किया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच लगभग भिड़ंत हो ही गई थी और लड़ने वाले थे। तिवारी ने कहा कि उनकी लगभग लड़ाई होने ही वाली थी, लेकिन केकेआर के तत्कालीन गेंदबाजी कोच वसीम अकरम ने रोक दिया था।
Manoj vs Gambhir: 'No one should use such words', Manoj Tiwari made allegations against coach Gautam Gambhir
मनोज तिवारी बनाम गौतम गंभीर - फोटो : Twitter
तिवारी ने एक मीडिया संस्थान से कहा, 'जब कोई नया खिलाड़ी उभरता है तो उसे अखबार में जगह दी जाती है। शायद यही एक कारण है कि गंभीर मुझसे नाराज हो गए थे। अगर पीआर टीम होती, तो मैं आज भारत का कप्तान होता।' उन्होंने कहा, 'एक बार ईडन गार्डेंस पर मेरे बल्लेबाजी क्रम को लेकर हमारी तीखी बहस हुई थी। मैं बहुत परेशान था और वॉशरूम गया था। गंभीर अंदर घुस गए और कहा, 'यह रवैया काम नहीं करेगा। तुझे कभी फिर से खिलाऊंगा नहीं। इसके अलावा उन्होंने कई और बातें कहीं। मैंने उनका सामना किया और उनसे पूछा कि वह इस तरह से क्यों बात कर रहे हैं। वह मुझे धमकी दे रहे थे। वसीम अकरम भी आए। वह हमारे गेंदबाजी कोच थे, इसलिए उन्होंने चीजों को शांत किया, अन्यथा हाथपाई भी हो सकती थी।'
Manoj vs Gambhir: 'No one should use such words', Manoj Tiwari made allegations against coach Gautam Gambhir
मनोज तिवारी बनाम गौतम गंभीर - फोटो : Twitter
दोनों के बीच 2015 में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान भी विवाद हुआ था और तिवारी ने कहा था कि गंभीर मैदान पर उन्हें गालियां दे रहे थे। उन्होंने कहा, 'यह रणजी ट्रॉफी मैच था और मैं क्रीज पर गार्ड कर रहा था। वह स्लिप से गाली दे रहे थे। किसी को भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गंदी गंदी गाली दे रहे थे। फिर उन्होंने कहा, शाम को मिलो, मैं तुम्हारी पिटाई करूंगा। मैंने कहा, 'शाम को क्यों, चलो अब लड़ते हैं। मैं भी मजबूत था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj vs Gambhir: 'No one should use such words', Manoj Tiwari made allegations against coach Gautam Gambhir
मनोज तिवारी बनाम गौतम गंभीर - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'अंपायर बीच में आए और गंभीर ने उन्हें भी धक्का दे दिया। फिर ओवर खत्म हुआ और मैं नॉन स्ट्राइकर एंड पर था। वो मिड ऑफ पर आकर मुझे फिर से गाली देने लगा। अंपायर ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। वह एक बड़ा खिलाड़ी है और वे डरते हैं कि वह उनके खिलाफ अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सकता है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed