{"_id":"582cb8cf4f1c1b57368ffde0","slug":"lou-vincent-opens-up-about-his-decision-of-attempting-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या क्यों करना चाहता था यह क्रिकेट खिलाड़ी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आत्महत्या क्यों करना चाहता था यह क्रिकेट खिलाड़ी?
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
लू विन्सेंट
- फोटो : getty
फिक्सिंग के फेर ने कई खिलाड़ियों का करियर खराब कर दिया। इन खिलाड़ियों में हैंसी क्रोनिए जैसे खिलाड़ी भी शामिल भी थे। जिन्होंने न केवल अपनी गलती को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया बल्कि इस संबंध में कई बड़े खुलासे भी किए।
आत्महत्या क्यों करना चाहता था यह क्रिकेट खिलाड़ी?
लू विन्सेंट
ऐसे ही न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी लू विन्सेंट का नाम विश्व क्रिकेट में किसी से छिपा नहीं है। दांए हाथ के इस बैट्समैन पर मैच फिक्सिंग के आरोप में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 2014 में आजीवन प्रतिबंध लगाया था। उन्हें न्यूजीलैंड टीम में एक आक्रामक बल्लेबाज और बेहतरीन क्षेत्ररक्षक के रूप में जाना जाता था।
आत्महत्या क्यों करना चाहता था यह क्रिकेट खिलाड़ी?
लू विन्सेंट
- फोटो : getty
फिक्सिंग की बात कबूल करने के बाद विन्सेंट जुलाई 2014 से आजीवन प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं। उन पर यह प्रतिबंध इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने लगाया था। विन्सेंट ने कहा, बयान के बाद मैं राहत महसूस करने की बजाय एक अंधकारमय तनाव में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या क्यों करना चाहता था यह क्रिकेट खिलाड़ी?
लू विन्सेंट
- फोटो : getty
प्रतिबंध लगने के बाद कई मौकों पर विन्सेंट को पब्लिक के बीच जाने में शर्म महसूस होती थी।हाल ही में न्यूजीलैंड के एक स्थानीय चैनल को दिए इंचरव्यु में उन्होंने कहा कि एक समय मैंने शर्म और तनाव के कारण आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक रूप से यह निराश करने वाली बात है कि कई बार व्यक्ति का दिमाग जीवन में इस तरह के निर्णय लेने के लिए मजबूर कर देता है।
विज्ञापन
आत्महत्या क्यों करना चाहता था यह क्रिकेट खिलाड़ी?
लू विन्सेंट
- फोटो : getty
विन्सेंट ने आगे कहा, बैन लगने के उनका दिमाग पर कोई कंट्रोल नहीं था। अपने गुनाह के लिए उन्हें शर्म महसूस हो रही थी। यह अपराध था, आपके पास कोई कारण नहीं होता, जब आप एक हारे हुए और नाकामयाब इंसान होते हैं तो आपकी यही पहचान होगी। आप ऐसा सोचते हैं कि यह छाप जीवन भर आपके साथ बनी रहेगी।