{"_id":"59a791564f1c1b05278b4948","slug":"lasith-malinga-is-ready-to-play-till-2023","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लसिथ मलिंगा ने अपने भविष्य को लेकर किया खुलासा, इतने समय और खेलेंगे!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लसिथ मलिंगा ने अपने भविष्य को लेकर किया खुलासा, इतने समय और खेलेंगे!
Thu, 31 Aug 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लसिथ मलिंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वो साल 2023 तक क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। मलिंगा के इस बयान को जानकर कई लोग हैरान है तो कई लोगों ने खुशी जाहिर की है। वैसे पिछले कुछ समय से मलिंगा की फिटनेस पर सवाल उठते रहे हैं। वो चोटों से जूझे और कई बार टीम से बाहर भी हुए। अब मलिंगा ने 2023 तक खेलने की बात कहकर 'यॉर्कर' मारी है।
2 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : Cricket Country
स्लिंगा मलिंगा ने कहा, 'मैं चोट की वजह से 19 महीने तक क्रिकेट से दूर रहा। वापसी करने के बाद मैंने सिर्फ दो सीरीज ही खेली। अब मुझे महसूस हो रहा है कि मैं बेहतर होते जा रहा हूँ। मैं अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहा हूँ। मुझे 10 ओवर करने में भी कोई परेशानी नहीं हो रही है। मैं 2023 तक खेलने के लिए तैयार हूं।'
3 of 5
लसित मलिंगा
बता दें कि टीम इंडिया के खिलाफ गुरुवार को चौथे वन-डे में लसिथ मलिंगा श्रीलंका की कमान संभालेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रीलंका के वन-डे कप्तान उपुल थरंगा पर दो मैच का बैन लगा है जबकि तीसरे वन-डे में कप्तानी करने वाले चमारा कपूगेदरा पीठ दर्द की समस्या के कारण मौजूदा सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लसिथ मलिंगा
मलिंगा को कप्तानी का अनुभव हासिल है। उन्होंने टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की है। बता दें कि मलिंगा श्रीलंका के 21वें वन-डे कप्तान होंगे। लसिथ मलिंगा पर दबाव भी बहुत होगा क्योंकि उन्हें हर हाल में अपनी टीम को चौथे वन-डे में जीत दिलाना होगी। अगर श्रीलंका चौथे वन-डे में जीत नहीं पाया तो फिर 2019 वर्ल्ड कप के लिए वो सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : twitter
मलिंगा के पास अपने वन-डे करियर का 300वां वन-डे विकेट लेने का मौका भी रहेगा। उनके लिए इससे बेहतर और क्या होगा कि अपनी कप्तानी में ही 300 विकेट लेने के स्पेशल क्लब में शामिल हो। बहरहाल, चौथे वन-डे से पहले मलिंगा ने कहा है कि उनकी टीम पर कोई दबाव नहीं है। अब देखना होगा कि मलिंगा अपनी बात को साबित करने के लिए चौथे वन-डे में कमाल का प्रदर्शन करते हैं?
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।