फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संगकारा बोले- सौरव गांगुली ICC प्रमुख बन बदल सकते हैं क्रिकेट की तस्वीर

Sun, 26 Jul 2020 12:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 26 Jul 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Kumar Sangakkara Endorsed Sourav Ganguly For The Post Of ICC Chairman
कुमार संगकारा-सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन पद के लिए सौरव गांगुली का समर्थन किया है। श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष का 'कुशाग्र क्रिकेट दिमाग' और प्रशासक के रूप में अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए 'काफी उपयुक्त' दावेदार बनाता है। संगकारा ने स्वीकार किया कि वह गांगुली के बड़े समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान की अंतरराष्ट्रीय मानसिकता है, जो महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पक्षपात रहित रहने के लिए जरूरी है।

Kumar Sangakkara Endorsed Sourav Ganguly For The Post Of ICC Chairman
kumar sangakkara

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के वर्तमान अध्यक्ष संगकारा ने इंडिया टुडे से कहा, 'मुझे लगता है कि सौरव गांगुली बदलाव ला सकते हैं। दादा (गांगुली) का बड़ा प्रशंसक हूं, सिर्फ क्रिकेटर के रूप में उनके दर्जे के कारण नहीं बल्कि मुझे लगता है कि उनके पास कुशाग्र क्रिकेट दिमाग है।' उन्होंने कहा, 'वह दिल से क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ हित के बारे में सोचते हैं और जब आप आईसीसी में हो तो यह सिर्फ इसलिए नहीं बदलना चाहिए कि आप बीसीसीआई अध्यक्ष हो या इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के या श्रीलंका क्रिकेट या किसी अन्य बोर्ड के।'

Kumar Sangakkara Endorsed Sourav Ganguly For The Post Of ICC Chairman
KC Sangakkara - फोटो : सोशल मीडिया

संगकारा ने कहा, 'आपकी मानसिकता अंतरराष्ट्रीय होनी चाहिए और आप जहां से आए तो वहां को लेकर भेदभाव नहीं होना चाहिए। जैसे कि मैं भारतीय, श्रीलंकाई, ऑस्ट्रेलियाई या इंग्लैंड का हूं। उसे समझना चाहिए कि मैं क्रिकेटर हूं और वही कर रहा हूं, जो क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों के लिए सर्वश्रेष्ठ है।' 42 वर्षीय संगकारा ने कहा कि गांगुली में रिश्ते बनाने की क्षमता है, जो क्रिकेट की संचालन संस्था में प्रभावी पद के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले भी मैंने उनका काम देखा है। प्रशासन और कोचिंग से भी पहले, उन्होंने किस तरह दुनिया भर के खिलाड़ियों से रिश्ते बनाए, एमसीसी क्रिकेट समिति में उनका कार्यकाल।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Sangakkara Endorsed Sourav Ganguly For The Post Of ICC Chairman
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर ने इस महीने की शुरुआत में आईसीसी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। चुनाव होने तक हांगकांग के इमरान ख्वाजा को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है। संगकारा एकमात्र पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तान नहीं हैं जिन्होंने गांगुली का समर्थन किया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने भी इस पद के लिए गांगुली का समर्थन किया है। गांगुली ने हालांकि हाल में कहा था कि आईसीसी पद को लेकर उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed