फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलदीप यादव के IPL खेलने से विश्व कप में टीम इंडिया को खतरा! हरभजन ने बताई असल सच्चाई

Wed, 24 Apr 2019 07:34 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav performance not effected due to IPL 2019 before world cup says harbhajan
गेंदबाज कुलदीप यादव

टीम इंडिया के सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि कुलदीप यादव की मौजूदा आईपीएल में अचानक फॉर्म में आई गिरावट से विश्व कप में उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा जहां उनके पास वापसी का काफी मौका होगा। 


 

kuldeep yadav performance not effected due to IPL 2019 before world cup says harbhajan
kuldeep yadav
कुलदीप के भारत के विश्व कप अभियान में अहम गेंदबाज बनने की उम्मीद है, उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिये नौ मैच में चार विकेट चटकाये हैं और खराब फॉर्म के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में उन्हें नहीं खिलाया गया। 

 

kuldeep yadav performance not effected due to IPL 2019 before world cup says harbhajan
हरभजन सिंह
हरभजन ने बुधवार को पीटीआई से साक्षात्कार में कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि कुलदीप आईपीएल में खराब फॉर्म से गुजर रहा है। टी20 ऐसा प्रारूप है जो किसी गेंदबाज के मनोबल को गिरा सकता है लेकिन प्रारूप की तुलना नहीं करते। वनडे प्रारूप बिलकुल अलग होता है और आप एक अलग ही कुलदीप को देखोगे।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kuldeep yadav performance not effected due to IPL 2019 before world cup says harbhajan
गेंदबाज कुलदीप यादव
उन्होंने कहा कि इस कलाई के स्पिनर को कोई तकनीकी समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने उसकी गेंदबाजी को थोड़ा देखा है और मुझे नहीं लगता है कि इसमें कोई तकनीकी समस्या है। और आप देखिये कि कौन कुलदीप के खिलाफ रन बना रहे हैं? भारतीय खिलाड़ी ही मुख्य रूप से उसके खिलाफ रन जुटा रहे हैं। विराट कोहली ने दो मैचों में, मयंक अग्रवाल, मंदीप, पृथ्वी साव, श्रेयस अय्यर और शिखर धवन रन बना रहे हैं।'

 

विज्ञापन
kuldeep yadav performance not effected due to IPL 2019 before world cup says harbhajan
bhajji sourav

दो विश्व कप के फाइनल खेलने वाले हरभजन ने कहा, 'विराट को छोड़ दीजिये, ये सभी खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलते हैं। वे विदेशी बल्लेबाजों की तुलना में कुलदीप की कलाइ को बेहतर तरीके से पढ़ लेते हैं। इसलिये विश्व कप में कुलदीप ज्यादातर उन बल्लेबाजों को गेंदबाजी करेगा जो उसे अच्छी तरह नहीं पढ़ सकते। मुझे लगता है कि आप बिलकुल अलग कुलदीप को देखोगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed