कप्तान केन विलियमसन के करियर के सर्वोच्च स्कोर 251 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी सात विकेट पर 519 के स्कोर पर घोषित की।
2 of 6
Kane Williamson
- फोटो : फाइल फोटो
विलियमसन का यह तीसरा दोहरा शतक है। उन्होंने हरफनमौला काइल जैमीसन का अर्धशतक पूरा होते ही पारी घोषित कर दी। उस समय दिन के 26 ओवर बाकी थे। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए थे।
3 of 6
केन विलियमसन
- फोटो : फाइल फोटो
बल्लेबाज डेरेन ब्रावो और विकेटकीपर शेन डोरिच को मामूली चोटें आई है। सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट (20) और जॉन कैंपबेल (22) विकेट पर टिके हुए हैं। दूसरे दिन का खेल विलियमसन के नाम रहा, जिन्होंने साढे दस घंटे क्रीज पर डटकर अपनी पारी में 34 चौके और दो छक्के लगाए।
4 of 6
केन विलियमसन
- फोटो : फाइल फोटो
इससे पहले उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 242 रन था जो उन्होंने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ वेलिंगटन में बनाया था। टेस्ट क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाने वाले वह ब्रेंडन मैकुलम और स्टीफन फ्लेमिंग के बाद न्यूजीलैंड के तीसरे बल्लेबाज हैं।
5 of 6
Kane Williamson
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने नाबाद 97 रन से आगे खेलना शुरू किया था और 224 गेंदों में अपना 22वां शतक पूरा किया। इसके बाद 200 रन 369 गेंदों में पूरे किए। उन्हें 221 के स्कोर पर जीवनदान मिला जब रोच की गेंद पर विकेट के पीछे शामार ब्रूक्स ने उनका कैच लपका।