फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए इंग्लैंड टेस्ट टीम का एलान, इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी

Sat, 07 Dec 2019 07:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 07 Dec 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
James Anderson back in England squad for South Africa Test Series
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस महीने से शुरू हो रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है। एंडरसन एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे। तब से वह चोट से उबर रहे थे और इसी कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी नहीं खेले थे। 

James Anderson back in England squad for South Africa Test Series
जेम्स एंडरसन

एंडरसन के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और मार्क वुड की भी टीम में वापसी हुई है। बेयरस्टो को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में जगह नहीं मिली थी। वहीं वुड विश्व कप के बाद से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। वुड को बाएं घुटने में चोट लगी थी।

James Anderson back in England squad for South Africa Test Series
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड - फोटो : social Media

न्यूजीलैंड दौर के लिए टीम में शामिल किए गए लंकाशायर के तेज गेंदबाज शाकिब महमूद को दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। टीम के चयन पर मुख्य चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा कि एंडरसन और वुड की वापसी से शाकिब को दुर्भाग्यवश टीम से बाहर जाना पड़ा है। यह हालांकि पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वुड शुरुआती मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
James Anderson back in England squad for South Africa Test Series
इंग्लैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया

अपने घर में एशेज में खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड को न्यूजीलैंड में भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मैच बॉक्सिंग डे से शुरू होगा जो सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेला जाएगा। 

विज्ञापन
James Anderson back in England squad for South Africa Test Series
जो रूट - फोटो : social Media

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैक क्रोले, सैम कुरैन, जो डेनली, जैक लीच, मैट पार्किंसन, ओली पोप, डॉम सिब्ले, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed