{"_id":"628732927806ff109e2dd764","slug":"ipl-2022-playoffs-qualification-scenario-after-rcb-vs-gt-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आरसीबी की जीत से पंजाब-हैदराबाद की उम्मीदें खत्म, अब आसान हुआ प्लेऑफ का गणित, जानें समीकरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आरसीबी की जीत से पंजाब-हैदराबाद की उम्मीदें खत्म, अब आसान हुआ प्लेऑफ का गणित, जानें समीकरण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 20 May 2022 11:47 AM IST
सार
आरसीबी की जीत के साथ ही राजस्थान का प्लेऑफ खेलना लगभग तय हो चुका है, अगर राजस्थान चेन्नई के खिलाफ बड़े अंतर से हारती है, तभी यह टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होगी।
विज्ञापन
1 of 11
फाफ डुप्लेसिस और ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की तीन टीमें तय हो चुकी हैं। गुजरात और लखनऊ के बाद राजस्थान का प्लेऑफ खेलना भी लगभग तय है। वहीं, चौथे स्थान के लिए आरसीबी और दिल्ली की टीम दावेदारी पेश कर रही हैं। दिल्ली के लिए अच्छी बात यह है कि उसकी किस्मत खुद उसी के हाथों में है। मुंबई के खिलाफ मैच जीतने पर ऋषभ पंत की टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी और हारने पर बाहर हो जाएगी।
गुरुवार की शाम आरसीबी की जीत ने हैदराबाद और पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म कर दी हैं। ये दोनों टीमें अपना आखिरी मैच जीतकर भी 14 अंक ही हासिल कर पाएंगी, जबकि चार टीमें पहले ही 16 या उससे ज्यादा अंक हासिल कर चुकी हैं। आइए जानते हैं, अब हर टीम के लिए प्लेऑफ के समीकरण क्या हैं।
अंक तालिका की स्थिति
टीम
मैच खेले
जीत
हार
अंक
रन रेट
गुजरात टाइटंस
14
10
4
20
+0.316
लखनऊ सुपर जाएंट्स
14
9
5
18
+0.251
राजस्थान रॉयल्स
13
8
5
16
+0.304
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
14
8
6
16
-0.253
दिल्ली कैपिटल्स
13
7
6
14
+0.255
कोलकाता नाइट राइडर्स
14
6
8
12
+0.146
पंजाब किंग्स
13
6
7
12
-0.043
सनराइजर्स हैदराबाद
13
6
7
12
-0.230
चेन्नई सुपर किंग्स
13
4
9
8
-0.206
मुंबई इंडियंस
13
3
10
6
-0.577
1. गुजरात टाइटंस
2 of 11
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। 14 में से 10 मैच जीतने वाली गुजरात की टीम के पास 20 अंक हैं और मौजूदा समय में यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। गुजरात का पहला क्वालीफायर खेलना तय है। प्लेऑफ में पहला क्वालीफायर मैच हारने पर गुजरात को दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा। इस टीम के पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके हैं।
लखनऊ की टीम 14 में से नौ मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। लखनऊ के पास 18 अंक हैं। गुजरात के बाद लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। हालांकि, लखनऊ दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर खेलेगी या तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेलेगी यह अभी तय नहीं है। लखनऊ की किस्मत राजस्थान के हाथों में है। अगर राजस्थान की टीम अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। इस स्थिति में लखनऊ को तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेलना होगा। वहीं, राजस्थान के आखिरी मैच हारने पर लखनऊ दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी। प्लेऑफ में भी पहला क्वालीफायर मैच हारने वाली टीम को दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. राजस्थान रॉयल्स
4 of 11
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : twitter@IPL
13 में से आठ मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। राजस्थान के पास 16 अंक हैं और इस टीम का प्लेऑफ खेलना लगभग तय है। राजस्थान एक ही स्थिति में प्लेऑफ से बाहर हो सकती है, जब यह चेन्नई के खिलाफ अपना आखिरी मैच बहुत बड़े अंतर से हार जाए। राजस्थान के लिए सबसे बेहतर स्थिति यह होगी कि टीम अपना आखिरी मैच जीत जाए। इस स्थिति में राजस्थान के पास 18 अंक होंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर यह टीम दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी।
विज्ञापन
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : twitter@IPL
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 14 में से आठ मैच जीते हैं और 16 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अब बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी है कि दिल्ली अपना आखिरी मैच हार जाए। इस स्थिति में बैंगलोर चौथे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेलेगी। दिल्ली के जीतने पर बैंगलोर प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।