राजस्थान और मुंबई के बीच शनिवार को इंडियन टी-20 लीग का 36वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान की कमान अजिंक्य रहाणे से छीनकर स्टीव स्मिथ को दिया गया। तकरीबन 380 दिन बाद स्मिथ एक बार फिर से कप्तानी करते दिखे।
2 of 5
steve smith
- फोटो : file photo
दरअसल, 28 मार्च 2018 को हुए बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद कप्तान स्मिथ को 12 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। साथ ही उनसे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी छिन ली गई थी। इतना ही नहीं बॉल टेंपरिंग विवाद के चलते स्मिथ को IPL 2018 में भी भाग लेने से मना कर दिया गया। साथ ही उनसे तत्काल प्रभाव से राजस्थान की कप्तानी भी छीन ली गई थी।
3 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
अब लगभग 380 दिन बाद एक बार फिर से स्मिथ कप्तान भी भूमिका अदा करते दिखे। शनिवार को मुंबई के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए 36वें मैच में स्मिथ को रहाणे की जगह सौंपी गई।
4 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
खराब प्रदर्शन से जूझ रही राजस्थान टीम के लिए शनिवार का मुकाबला काफी अहम था। इस मैच में स्टीव स्मिथ ने कप्तान पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 5 चौके ओर 1 छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलान में सफल रहे।
5 of 5
मुंबई बनाम राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने स्टीव स्मिथ (59*) और रियान पराग (43) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 5 बॉल शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। मालूम हो कि आगामी विश्व कप के लिए स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी शामिल कर लिया गया है।