{"_id":"5bec4ba7bdec2227656244cc","slug":"ipl-2019-player-auction-chennai-super-kings-release-three-players-ms-dhoni-and-core-group-retained","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: चेन्नई सुपरकिंग्स की तैयारियां शुरू, इन पर जताया भरोसा तो तीन खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: चेन्नई सुपरकिंग्स की तैयारियां शुरू, इन पर जताया भरोसा तो तीन खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी
Wed, 14 Nov 2018 09:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गत आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने बुधवार को घोषणा की कि उसने 2019 सत्र के लिए 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। चेन्नई ने खिताब जीतने वाली अपनी टीम से सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
2 of 6
मार्क वुड
दो साल के प्रतिबंध के बाद आईपीएल में वापसी करते हुए सीएसके ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर 2018 सत्र का खिताब जीता था। टीम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड के अलावा भारतीय खिलाड़ियों कनिष्क सेठ और क्षितिज शर्मा को रिलीज किया है।
3 of 6
डेविड विली
फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक आईपीएल संचालन परिषद को अगले महीने होने वाली 2019 खिलाड़ी नीलामी के लिए अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की जानकारी देनी है। चोटिल ऑलराउंडर केदार जाधव के विकल्प के तौर पर चुने गए इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली को टीम में बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मार्क वुड
जाधव को पहले मैच में ही चोट लग गई थी और वह बाकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इस ऑलराउंडर को हालांकि टीम में बरकरार रखा गया है। वुड को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था जबकि कनिष्क और क्षितिज एक भी मैच में नहीं खेले।
विज्ञापन
5 of 6
सीएसके ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, हरभजन सिंह और रविंद्र जडेजा को 2018 की नीलामी से पहले रिटेन किया था और ड्वेन ब्रावो तथा फाफ डु प्लेसिस के लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।