फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा शहीदों को समर्पित होगा IPL 2019, परिवारों को दिया जाएगा ओपनिंग सेरेमनी का पैसा

Sat, 23 Feb 2019 09:23 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 23 Feb 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
ipl 2019 opening ceremony will not happen, that amount will be given to martyrs families
आईपीएल 2019

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द करने का फैसला किया है। दरअसल, यह फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासको की समिति (सीओए) की बैठक में लिया गया।



पढ़ेंः शहीदों को भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा सलाम, CoA बैठक में लिए गए ये दो बड़े फैसले    

ipl 2019 opening ceremony will not happen, that amount will be given to martyrs families
pulwama attack

पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच न खेलने के मामले में बोर्ड ने इस बार आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का पैसा शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों को देने का फैसला किया है।
 

ipl 2019 opening ceremony will not happen, that amount will be given to martyrs families
COA

सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा, 'हम आईपीएल के इस सीजन में कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं करेंगे और इसके लिए जो बजट निर्धारित किया गया था, वह शहीदों के परिवारों की मदद के लिए दिया जाएगा।' इसके अलावा सीईओ ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ मैच न खेलने का फैसला केंद्र सरकार पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ मैच पर सरकार के साथ बातचीत के बाद इस बारे में कोई भी फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019 opening ceremony will not happen, that amount will be given to martyrs families
ipl 2019

गौरतलब है कि आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत 23 मार्च से होगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
ipl 2019 opening ceremony will not happen, that amount will be given to martyrs families
भारत बनाम पाकिस्तान

पुलवामा आतंकी हमले के बाद से देश भर में वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बहिष्कार की मांग हो रही है। हरभजन सिंह, सौरभ गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे पूर्व क्रिकेटर पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने के लिए कह रहे हैं। बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मैनचेस्टर में मुकाबला खेला जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed