फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स ने चोटिल रबाडा की जगह इस स्टार क्रिकेटर को किया शामिल

Sat, 07 Apr 2018 08:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
ipl 2018 delhi daredevils announced replacement of kagiso rabada
कागिसो रबाडा

दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के लिए चोटिल कागिसो रबाडा के विकल्प की घोषणा कर दी है। फ्रैंचाइजी को तब जोरदार झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज पीठ दर्द की समस्या के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

ipl 2018 delhi daredevils announced replacement of kagiso rabada
kagiso rabada

रबाडा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लगी, जिसमें उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। हालांकि, डेयरडेविल्स ने रबाडा की जगह इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट को शामिल किया है। 

ipl 2018 delhi daredevils announced replacement of kagiso rabada
कागिसो रबाडा

रबाडा के बाहर होने से दिल्ली को तगड़ा झटका इसलिए लगा क्योंकि वह टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ होते। मगर दिल्ली को अब लियाम प्लंकेट से बड़ी उम्मीदें हैं, जो पिछले कुछ सालों में अपना करियर पटरी पर लेकर आए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की सीमित ओवर टीम में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2018 delhi daredevils announced replacement of kagiso rabada
लियाम प्लंकेट - फोटो : ESPN

याद हो कि दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान कागिसो रबाडा को राइट टू मैच कार्ड के जरिए 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। बहरहाल, लियाम प्लंकेट पहली बार आईपीएल में खेलेंगे, लेकिन वह अब तक भारत नहीं पहुंचे हैं, इसलिए यह तय नजर आ रहा है कि वह पहले मैच में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
ipl 2018 delhi daredevils announced replacement of kagiso rabada
लियाम प्लंकेट

प्लंकेट ने टी20 क्रिकेट में 119 मैच खेले, जिसमें 110 विकेट झटके हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में एक बार एक पारी में 5 विकेट झटके, जो किसी गेंदबाज के लिए सपने जैसा होता है। इसके अलावा प्लंकेट बल्लेबाजी भी कर लेते हैं और उन्होंने अब तक 697 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed