कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने कोलकाता को 14 रन से मात दी। लेकिन मैच के दौरान केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर के नाम एक उपलब्धि दर्ज हुई। गौतम मैच में केवल 8 रन बना सके। लेकिन इस छोटी सी पारी ने उन्हें किसी एक देश में टी-20 मैचों में 5 हजार रन बनाने वालों की सूची में शामिल करवा दिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया और भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं। गंभीर से पहले सुरेश रैना और विराट कोहली ये कारनामा कर चुके हैं। इन तीनों ने यह कारनामा भारतीय सरजमीं पर किया है।
150 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे पायदान पर
मार्श ने कोलकाता के खिलाफ मंगलवार को 150वां टी-20 मैच खेला। इस मैच में उन्होंने 11 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श के नाम अब 150 टी-20 मैचों में 5112 रन हो गए हैं। 150 या उससे ज्यादा टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दुनिया में 150 टी-20 मैचों में मार्श से ज्यादा रन केवल क्रिस गेल ने बनाए हैं। 150 मैच में गेल ने 5563 रन बनाए थे।
कोलकाता के लिए पहली चार पारियों में सबसे ज्यादा
केकेआर के बल्लेबाज क्रिस लिन ने बुधवार को पंजाब के खिलाफ 84 रन की पारी खेली। इसके साथ ही मौजूदा सीजन में लिन के चार पारियों में 259 रन हो गए हैं। पहले मैच में लिन ने नाबाद 93 रन की पारी खेली थी। इसके बाद चोट से उबरकर वापसी करने वाले लिन ने 32 और 50 रन का पारी खेली। केकेआर की तरफ से चार पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह रॉबिन उथप्पा के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोलकाता के लिए चार पारियों में सबसे ज्यादा 270 रन रॉबिन उथप्पा ने साल 2014 में बनाए थे।
देशी-विदेशी स्ट्राइक रेट में 99.11 का अंतर
4 of 5
सुनील नरेन
- फोटो : IPL official web
पंजाब के खिलाफ मैच में केकेआर के विदेशी और देशी खिलाड़ियों के स्ट्राइक रेट में 99.11 का अंतर रहा। सुनील नरेन, क्रिस लिन, कोलिन डि ग्रैंड होम और क्रिस वोक्स ने मिलकर 75 गेंद में 161.33 के स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाए। जबकि भारतीय बल्लेबाजों गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे और यूसुफ पठान ने 45 गेंद में 28 रन बनाए। इन सबका औसत स्ट्राइक रेट 62.22 था।
दो टीमों के बीच हार-जीत के बीच का सबसे बड़ा अंतराल
लगातार 8 हार के बार किंग्स इलेवन पंजाब कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देने में सफल हुई। यह आईपीएल में किन्हीं दो टीमों के बीच हार-जीत के बीच का सबसे बड़ा अंतराल है। बीच के का सबसे बड़ा अंतर है।