फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvNZ: टीम इंडिया ने इन 5 मौकों पर मारी बाजी और न्यूजीलैंड से हिसाब किया बराबर

Thu, 26 Oct 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Thu, 26 Oct 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
 INDvsNZ : this is the reasons behind India won the 2nd odi match 
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने पुणे के एमसीए स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दूसरे वन-डे मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ तीन वन-डे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। इससे पहले मुंबई में खेले गए पहले मैच में कीवी टीम ने जीत हासिल करते हुए बढ़त ले ली थी। आइये बताते हैं कि किन मौकों पर टीम इंडिया ने बाजी मारी, जिससे दूसरे वन-डे में जीत दर्ज की।





 

भुवनेश्वर ने बिगाड़ी कीवी टीम की शुरुआत

 INDvsNZ : this is the reasons behind India won the 2nd odi match 
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci

भारत ने किवी टीम को निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 230 रनों पर ही सीमित कर दिया था। जिसके जवाब में भारत ने शिखर धवन (68) और दिनेश कार्तिक की नाबाद 64 रन की बदौलत टीम इंडिया ने 46 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने बिगाड़ दी। उन्होंने मार्टिन गप्टिल को 11 रन पर ही आउट कर दिया। भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए। 

 

अक्षर पटेल के शिकार हुए लैथम

 INDvsNZ : this is the reasons behind India won the 2nd odi match 
टॉम लैथम - फोटो : news 18

बता दें कि मुम्बई के वानखेड़े स्टेडिम में खेले गए पहले वन-डे में लैथम में नाबाद शतक लगाया था। उन्होंने 103 रन की शानदार पारी खेली थी। मगर लैथम को दूसरे वन-डे में जल्द ही शिकार बनाया गया। वो 38 रन बनाकर आउट हो गए। कुलदीप यादव की जगह आए अक्षर पटेल ने लौथम को आउट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह ने कप्तान केन विलियमसन को किया LBW आउट

 INDvsNZ : this is the reasons behind India won the 2nd odi match 
बुमराह - फोटो : bcci

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। शुरुआती दौर में बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल 11 रन बनाकर आउट हो गए। फिर कप्तान केन विलियमसन 3 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए। बुमराह ने उन्हें LBW आउट कर दिया। इसके बाद कीवी टीम को टॉम लैथम और रॉस टेलर ने टीम टीम की कमान संभाली। हालांकि उन दोनों की जोड़ी भी ज्यादा देर तक टिक ना सकी।

विज्ञापन

शिखर धवन (68) ने खेली शानदार पारी

 INDvsNZ : this is the reasons behind India won the 2nd odi match 
शिखर धवन - फोटो : bcci

कीवी टीम द्वारा 230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने 68 रन की शानदार पारी खेली। शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने एक अच्छी शुरुआत की, लेकिन शर्मा 7 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। जिसके बाद इसके बाद शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली ने टीम को आगे बढाया। कप्तान कोहली ने भी 29 रन ही बना पाए। उसके बाद यहां से शिखर धवन (68) और दिनेश कार्तिक की नाबाद 64 रन की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया मैच सकी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed