फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैनी की 150 Km/h की रफ्तार वाली गेंद ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को दिया चकमा

Thu, 09 Jan 2020 08:46 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 09 Jan 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
INDvSL When Navdeep Saini breached the 150 kmph mark to unsettle SL batters
टीम इंडिया - फोटो : PTI

भारतीय टीम ने श्रीलंका को टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी, उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। नवदीप ने अपने कोटे के चार ओवर में 13 डॉट गेंद फेंकी। उन्होंने इस मुकाबले में अपनी 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डालकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को हैरान कर दिया। 

INDvSL When Navdeep Saini breached the 150 kmph mark to unsettle SL batters
नवदीप सैनी - फोटो : social Media

नवदीप ने अपनी गेंदबाजी की विविधता का प्रदर्शन करते हुए बाउंसर, यॉर्कर और स्लोअर ऑफकटर का भी शानदार प्रयोग किया। मैच के दौरान फर्स्ट चेंज के तौर पर आए सैनी ने 148 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से यॉर्कर फेंकी और गुणातिलका के स्टंप बिखर गए। दूसरे ओवर में सैनी ने धनंजय डीसिल्वा को 150 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से यॉर्कर की। पिछला साल 27 वर्षीय क्रिकेटर के लिए यादगार रहा जिसमें उन्होंने सफेद गेंद से पदार्पण किया और वह अक्तूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले प्रतिस्पर्धी गेंदबाजी आक्रमण में अपना स्थान पक्का करने की उम्मीद लगाए हैं।

INDvSL When Navdeep Saini breached the 150 kmph mark to unsettle SL batters
नवदीप सैनी - फोटो : social Media

2012 में दिल्ली आए नवदीप, मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। गौतम गंभीर की वजह से ही उन्हें दिल्ली रणजी टीम में शामिल किया गया। 27 साल के सैनी ने इसके बाद पलटकर नहीं देखा। उन्होंने अब तक एक वन-डे और सात टी-20 मैच खेले हैं। वन-डे में 2 और टी-20 में आठ विकेट हासिल कर चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने उन्हें पिछले आईपीएल सीजन में तीन करोड़ रुपए में खरीदा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSL When Navdeep Saini breached the 150 kmph mark to unsettle SL batters
नवदीप सैनी - फोटो : social Media

उनसे कुछ समय पहले पूछा गया कि वह ऑस्ट्रेलिया में जाने वाली विश्व कप टीम में खुद को कहां देखते हैं तो उन्होंने कहा था कि इस समय हमारा गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है जिससे अतिरिक्त प्रेरणा मिलती है। साथ ही मुझे नियमित स्थान हासिल करने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed