टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। विराट सेना अब पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट की तैयारी में जुट गई है, लेकिन पुणे से क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। दूसरा टेस्ट 10-14 अक्तूबर बीच खेला जाना है, लेकिन मौसम मैच का मजा किरकिरा कर सकता है।
2 of 4
भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीम पुणे पहुंची
- फोटो : ANI
दोनों ही टीम पुणे पहुंच गई हैं। उनकी भी निगाहें मौसम पर ही टिकी हैं कि, क्या मैच हो पाएगा या नहीं। फिलहाल की स्थिति पर नजर डालें तो पुणे में अगले कुछ दिनों में तूफान की आशंका जताई गई है। ऐसे में दूसरे टेस्ट पर बारिशा का खतरा मंडरा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के मैदान की आउटफील्ड में घास के नीचे रेत है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बारिश थमने के 15-20 मिनट के भीतर मैच शुरू कराया जा सकता है, लेकिन संभावना इस बात की भी है कि, पूरे दिन भी बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये बड़ा झटका होगा।
3 of 4
ICC
- फोटो : social Media
मालूम हो कि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, अगर दूसरा टेस्ट ड्रॉ हो जाता है, तो दोनों टीमों को 13-13 अंक दे दिए जाएंगे। जबकि मैच में जीत दर्ज करने की स्थिति में विजेता टीम को 40 अंक मिलते हैं। चैंपियनशिप का प्रारूप ऐसा है जिसने हर एक मैच को बेहद अहम बना दिया है।
4 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने विशाखारपट्टनम टेस्ट में 203 रन की विशाल जीत दर्ज की थी, जिसमें भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही छाए रहे थे। टेस्ट में पहली बार ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने दोनों ही पारियों में शतक जड़ा था, वहीं मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक ठोका था। गेंदबाजी में अश्विन, शमी और रवींद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को पिच पर जमने नहीं दिया था।