{"_id":"5d9c46c68ebc3e017e52cdec","slug":"indvsa-weather-forecast-of-pune-rain-can-spoils-second-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: दूसरे टेस्ट का खेल बिगाड़ सकती है बारिश, पुणे पहुंची टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: दूसरे टेस्ट का खेल बिगाड़ सकती है बारिश, पुणे पहुंची टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया पहुंची पुणे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। विराट सेना अब पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट की तैयारी में जुट गई है, लेकिन पुणे से क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। दूसरा टेस्ट 10-14 अक्तूबर बीच खेला जाना है, लेकिन मौसम मैच का मजा किरकिरा कर सकता है।
2 of 4
भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीम पुणे पहुंची
- फोटो : ANI
दोनों ही टीम पुणे पहुंच गई हैं। उनकी भी निगाहें मौसम पर ही टिकी हैं कि, क्या मैच हो पाएगा या नहीं। फिलहाल की स्थिति पर नजर डालें तो पुणे में अगले कुछ दिनों में तूफान की आशंका जताई गई है। ऐसे में दूसरे टेस्ट पर बारिशा का खतरा मंडरा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के मैदान की आउटफील्ड में घास के नीचे रेत है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बारिश थमने के 15-20 मिनट के भीतर मैच शुरू कराया जा सकता है, लेकिन संभावना इस बात की भी है कि, पूरे दिन भी बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये बड़ा झटका होगा।
3 of 4
ICC
- फोटो : social Media
मालूम हो कि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, अगर दूसरा टेस्ट ड्रॉ हो जाता है, तो दोनों टीमों को 13-13 अंक दे दिए जाएंगे। जबकि मैच में जीत दर्ज करने की स्थिति में विजेता टीम को 40 अंक मिलते हैं। चैंपियनशिप का प्रारूप ऐसा है जिसने हर एक मैच को बेहद अहम बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने विशाखारपट्टनम टेस्ट में 203 रन की विशाल जीत दर्ज की थी, जिसमें भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही छाए रहे थे। टेस्ट में पहली बार ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने दोनों ही पारियों में शतक जड़ा था, वहीं मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक ठोका था। गेंदबाजी में अश्विन, शमी और रवींद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को पिच पर जमने नहीं दिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।