{"_id":"5dac60788ebc3e016c13b1d5","slug":"indvsa-three-indian-batsman-created-record-after-scoring-double-century-in-same-test-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ने पहली बार बनाया खास रिकॉर्ड, एक ही सीरीज में तीन खिलाड़ियों ने ठोका दोहरा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया ने पहली बार बनाया खास रिकॉर्ड, एक ही सीरीज में तीन खिलाड़ियों ने ठोका दोहरा शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट-रोहित
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा टीम इंडिया के लिए बेहतरीन साबित हुआ है। टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रिकार्डों का अंबार लगा दिया है। विराट की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को चारों खाने चित्त किया है।
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए यह सीरीज खासतौर पर स्पेशल साबित हुई है। सीरीज में टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली तीनों ने ही दोहरे शतक लगाए और अपने करियर का बेस्ट स्कोर भी बनाया।
3 of 6
विराट-मंयक
- फोटो : social Media
इसी के साथ मयंक अग्रवाल, विराट कोहली और रोहित शर्मा के दोहरे शतक के बाद भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ जब एक ही सीरीज में टीम के तीन खिलाड़ियों ने दोहरा शतक ठोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मयंक ने विशाखापटनम में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 371 गेंदों में 23 चौके और छह छक्कों की मदद से 215 रन बनाए थे। यह उनका करियर का बेस्ट स्कोर भी था।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
उसके बाद पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने 336 गेंदों में 33 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 254 रन बनाए थे। विराट ने अपने अपने पुराने बेस्ट स्कोर को तोड़ा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।