फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बतौर ओपनर टेस्ट शतक जड़ने के बाद रोहित ने खोला राज, बताया कैसे की ओपनिंग की तैयारी

Thu, 03 Oct 2019 07:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 03 Oct 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
INDvSA Rohit sharma says he was prepared for this opportunity and love to open innings
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित शर्मा ने नाबाद शतकीय पारी खेलने के बाद कहा कि उनके खेलने का तरीका सलामी बल्लेबाजी के अनुरूप है। वह इस जिम्मेदारी के लिए मानसिक रूप से तैयार थे। उन्होंने कहा, ‘इस (उनके पारी के आगाज करने के) बारे में लंबे समय से विचार हो रहा था। वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने मुझे साफ तौर पर कहा था कि ऐसा होने वाला है।

INDvSA Rohit sharma says he was prepared for this opportunity and love to open innings
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दो वर्षों से थी तैयारी
उन्होंने कहा, 'मैं पिछले दो वर्षों से इसके लिए तैयार था। मुझे इस बात का अहसास था कि मैं पारी का आगाज कर सकता हूं और मैं इसके लिए तैयार था। जाहिर है टेस्ट मैच में पारी का आगाज करना पूरी तरह से भिन्न होता है। आपको इसके लिए नई गेंद का सामना करने के लिए मानसिक रूप से ज्यादा तैयारी करनी होती है और खेल को आगे ले जाना होता है।'

INDvSA Rohit sharma says he was prepared for this opportunity and love to open innings
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

'पैड पहनो और बल्लेबाजी करने उतरो'
रोहित ने बताया, जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मेरे दिमाग में ये बातें थी कि इस पारी को किस तरह से आगे बढ़ाना है। मुझे इस पर कोई संदेह नहीं था। मुझे लगता है यह (पारी का आगाज करना) मेरे खेल के अनुकूल है, पैड पहनो और बल्लेबाजी करने उतरो। जब मैं पांचवे या छठे क्रम पर बल्लेबाजी करता हूं तो मुझे इंतजार करना होता है। मैं यह नहीं कहूंगा कि वह मेरे खेल के मुताबिक नहीं है। लेकिन यहां दिमाग तरोताजा रहता है, हमें पता रहता है कि नई गेंद का सामना करना पडे़गा। आपको गेंदबाजों के बारे में पता होता है, क्षेत्ररक्षकों के बारे में पता रहता है। ऐसे में आपकी योजना थोड़ी आसान हो जाती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA Rohit sharma says he was prepared for this opportunity and love to open innings
रोहित शर्मा - फोटो : social media

मेरे लिए यह शानदार मौका
टेस्ट में पारी का आगाज करना चुनौतीपूर्ण माना जाता है और रोहित से जब पूछा गया कि उन्होंने इसके लिए हामी कैसे भरी तो उन्होंने कहा, ‘जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं तो आप मौके की तलाश में होते हैं। मेरे लिए यह शानदार मौका है। हां आगे काफी चुनौतियां होंगी लेकिन मेरा ध्यान उस पर नहीं है। मैं वर्तमान में रहना पसंद करता हूं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed