इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अभी तक खेले गए 12 सीजन में सभी फ्रेंचाइजियों ने खिताब जीतने के लिए कई कप्तान बदलें। इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स ही एकमात्र ऐसी टीम रही है जिसने अपने कप्तान एमएस धोनी को पहले सीजन से लेकर अभी तक टीम की कमान सौंप रखी है। आईपीएल में सबसे अधिक कप्तान किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने बदले हैं, अभी तक कुल 11 खिलाड़ी पंजाब की कमान संभाल चुके हैं, लेकिन खिताब दिलाने में सभी नाकाम ही रहे हैं। इस सीजन में भी किंग्स इलेवन एक बार फिर से नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी। आइए आज जानते हैं उन टीमों के बारे में जिसने बीच टूर्नामेंट में अपनी टीम की कमान बदली और नए कप्तान पर भरोसा जताया।
2 of 4
स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स की कमान 2018 के आईपीएल में मिली, क्योंकि बैन के कारण ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ आईपीएल से बाहर हो गए थे। रहाणे की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल रही। 2019 के आईपीएल में भी टीम रहाणे के नेतृत्व में ही मैदान पर उतरी, लेकिन शुरू के आठ मैचों में से राजस्थान की टीम सिर्फ दो मुकाबले ही जीत पाई और टीम मैनेजमेंट ने रहाणे को कप्तानी से हटाकर स्मिथ को यह जानते हुए भी कमान थमा दिया कि उन्हें 10 दिन बाद वापस ऑस्ट्रेलिया लौटना है। 10 दिन बाद स्मिथ अपने वतन लौटे और रहाणे ने एक बार फिर से टीम की कमान संभाल ली।
किंग्स इलेवन पंजाब ने डेविड मिलर को 2014 के आईपीएल ऑक्शन में रिटेन किया और 2016 में टीम की कप्तानी सौंप दी। मिलर की कप्तानी में टीम को शुरुआत के अपने छह मैच में से पांच में हार झेलनी पड़ी और टीम ने उन्हें हटाकर मुरली विजय को कप्तान बना दिया। इसके बावजूद टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा और फिर 2017 के सीजन में टीम ग्लैन मैक्सवेल की कप्तानी में उतरी।
4 of 4
शिखर धवन
- फोटो : IPL official web
2014 के आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने शिखर धवन को रिटेन किया और टीम की कमान सौंप दी। 2013 के चैंपियंस लीग में धवन ने सनराइजर्स का नेतृत्व किया था। कप्तनी की बोझ की वजह से धवन की बल्लेबाजी का रंग खत्म होने लगा। वह 10 मैचों में एक अर्धशतक तक नहीं जड़ पाए और फिर बीच टूर्नामेंट में डैरेन सैमी ने टीम की कमान संभाली। 2015 में टीम नए कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ मैदान पर उतरी।